{"_id":"5e5913da8ebc3ef3b76ca4eb","slug":"himachal-trains-will-run-from-daulatpur-to-jaipur-railways-gives-gift-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचलः दौलतपुर से जयपुर के लिए इस दिन से दौड़ेगी ट्रेन, होली पर रेलवे ने दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचलः दौलतपुर से जयपुर के लिए इस दिन से दौड़ेगी ट्रेन, होली पर रेलवे ने दी सौगात
Fri, 28 Feb 2020 06:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/दौलतपुर चौक
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/दौलतपुर चौक
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Feb 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली से पहले हिमाचल को भारतीय रेलवे बड़ी सौगात देने जा रहा है। प्रदेश के ऊना स्थित दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से अब पिंक सिटी जयपुर के लिए सीधी ट्रेन दौड़ेगी। रेलवे ने चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी का दौलतपुर चौक तक एक्सटेंशन करने का निर्णय लिया है। आठ मार्च से रेल सुविधा शुरू हो जाएगी। ऊना से दो रेल सेवाएं नियमित रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन
यह तीसरी नियमित रेल सेवा होगी। इससे न केवल ऊना बल्कि कांगड़ा और हमीरपुर जिले के लोगों को भी लाभ मिलेगा। खासकर जयपुर में तैनात सैनिक और अर्धसैनिकों के लिए यह सेवा किसी सौगात से कम नहीं होगी। चंडीगढ़, मोहाली, रूपनगर, नंगल, ऊना होते हुए यह ट्रेन दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन दोपहर 2.05 बजे दौलतपुर चौक से चलेगी और अगले दिन सुबह 6.40 बजे जयपुर पहुंचेगी। उत्तर क्षेत्र रेलवे के सलाहकार बोर्ड के निदेशक सुमीत शर्मा ने 8 मार्च से इस सेवा के शुरू होने की पुष्टि की है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का अभार जताया है। उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर इस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में रेल सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है। होली के अवसर पर रेलवे से हिमाचल को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेशवासियों का हिमाचल से पिंकसिटी जयपुर पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होगा।