फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal trade unions State convention will be held at shimla

यहां होगा ट्रेड यूनियनों का अधिवेशन, राष्ट्रव्यापी हड़ताल की बनेगी रूप रेखा

Wed, 17 Oct 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 17 Oct 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
himachal trade unions State convention will be held at shimla

ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की बैठक सीटू कार्यालय शिमला में बुधवार को हुई। बैठक में 25 नवंबर को शिमला के कालीबाड़ी हाल में मजदूरों और कर्मचारियों के राज्य स्तरीय अधिवेशन के आयोजन का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


संयुक्त मंच के राज्य संयोजक डॉ. कश्मीर ठाकुर ने बताया कि बैठक में 8 और 9 जनवरी को मजदूरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की रुप रेखा और आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार मजदूर विरोधी निर्णय ले कर श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी फेरबदल कर रही है। आउटसोर्स मजदूरों और कांट्रेक्ट कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। न्यू पेंशन स्कीम के जरिये कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई सूचकांक के साथ नहीं जोड़ा गया

himachal trade unions State convention will be held at shimla

मजदूरों के न्यूनतम वेतन को प्रदेश में महंगाई सूचकांक के साथ नहीं जोड़ा गया है। स्कीम कर्मियों के लिए किये गए अपने वायदे से केंद्र सरकार मुकर रही है। सार्वजनिक क्षेत्र बीमा, बीएसएनएल, बैंक, रक्षा क्षेत्र सहित अन्यों में विनिवेश के जरिये उन्हें खत्म करने की कोशिश की जा रही है। मोटर व्हीकल एक्ट में फेरबदल कर ट्रांसपोर्ट सेक्टर को खत्म करने की साजिश हो रही है।

केंद्र की मोदी सरकार केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है।बैठक में सीटू के राज्य अध्यक्ष जगत राम, राज्य महासचिव प्रेम गौतम, राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा, इंटक महासचिव बीएस चौहान, एचएमएस राज्य महासचिव राजू भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष खेमराज, मंडल सचिव रविंद्र ठाकुर, एनजेडआईईए मंडल सचिव देवीदास, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष भट्ट, मंडल सचिव प्रदीप मिन्हास इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed