फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourism Highest number of tourists arrived so far in the summer season In Shimla

Himachal Tourism: समर सीजन में अब तक पहुंचे सबसे ज्यादा पर्यटक, शहर के होटलों में 70 फीसदी तक कमरे बुक

Sun, 12 May 2024 11:18 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 12 May 2024 11:18 AM IST
सार

राजधानी के होटलों में शनिवार को 70 फीसदी तक कमरे बुक हैं। बीते सप्ताह के मुकाबले शिमला में इस वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही 20 फीसदी अधिक रही है। 

विज्ञापन
Himachal Tourism Highest number of tourists arrived so far in the summer season In Shimla
शिमला के रिज पर सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी में इस वीकेंड पर समर सीजन में अब तक सबसे ज्यादा पर्यटक शिमला घूमने पहुंचे हैं। राजधानी के होटलों में शनिवार को 70 फीसदी तक कमरे बुक हैं। बीते सप्ताह के मुकाबले शिमला में इस वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही 20 फीसदी अधिक रही है। दिल्ली और राजस्थान के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने तथा मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन


फोटोग्राफर यूनियन के प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि वीकेंड पर उनके पास अच्छा काम रहता है। शिमला के अतिरिक्त कुफरी में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। कुफरी घोड़ा यूनियन के प्रधान दिनेश भारद्वाज कहते हैं कि वीकेंड पर पर्यटक अधिक संख्या में आने से उनका कारोबार खूब बढ़ेगा। पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी से छोटे व्यापारी घोड़ा चालक, टैक्सी चालक और फोटो ग्राफर सबसे ज्यादा खुश हैं।
विज्ञापन


शिमला होटल एसोसिएशन के उपप्रधान प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शिमला में समर सीजन में इस सप्ताह 70 प्रतिशत होटल बुक हो चुके हैं। ट्रैवल एजेंसी एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मनु सूद ने कहा कि शिमला में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचे हैं, जिससे राजधानी के 70 फीसदी होटल बुक हो चुके हैं। छोटे होटलों में बुकिंग कम रह रही है। इसका मुख्य कारण होटलों में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed