{"_id":"657d978c38b0c303e508561f","slug":"himachal-tourism-corporation-started-traveler-service-for-manikaran-and-sisu-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: 600 में मणिकर्ण, 500 रुपये देकर घूमिये सिस्सू, पर्यटन निगम ने शुरू की ट्रैवलर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: 600 में मणिकर्ण, 500 रुपये देकर घूमिये सिस्सू, पर्यटन निगम ने शुरू की ट्रैवलर सेवा
Sun, 17 Dec 2023 04:26 PM IST
Krishan Singh
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 17 Dec 2023 04:26 PM IST
सार
पर्यटन निगम ने पर्यटकों के लिए मनाली से सिस्सू और मनाली से मणिकर्ण के लिए फिलहाल ट्रैवसर सेवा शुरू की है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
पर्यटन निगम ने शुरू की ट्रैवलर सेवा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नववर्ष और क्रिसमस का जश्न मनाली में मनाने के लिए आ रहे सैलानी महज 500 रुपये में बर्फीली वादियों का दीदार कर सकेंगे। वहीं, सिर्फ 600 रुपये में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मणिकर्ण जा सकेंगे। पर्यटन निगम ने पर्यटकों के लिए मनाली से सिस्सू और मनाली से मणिकर्ण के लिए फिलहाल ट्रैवसर सेवा शुरू की है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा दिल्ली के लिए भी निगम ने अपनी लग्जरी बस सेवा का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा बंद होने के बाद अब पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों की सुविधा के लिए दो पर्यटन स्थलों के लिए ट्रैवलर सेवा शुरू की है। मनाली से सिस्सू का किराया 500 रुपये प्रति सीट तय किया गया है। इस बस में सफर करने वाला पर्यटक नेहरुकुंड, सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में भी घूमने का आनंद ले सकेगा। मनाली से सुबह 10:00 बजे यह ट्रैवलर रवाना होगा और शाम 5:30 बजे वापस मनाली पहुंचेगा। इसके साथ ही कुल्लू से मणिकर्ण का किराया 600 रुपये प्रति सवारी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
यह ट्रैवलर सुबह 9:30 बजे मनाली से रवाना होगा। दिनभर के सैर-सपाटे के बाद यह ट्रैवलर शाम 6:00 बजे मनाली लौटेगा। इसमें सफर करने वाला पर्यटक शाल इंडस्ट्री में स्थानीय उत्पादों को निहारने के साथ खरीदारी भी कर सकेंगे। साथ ही राफ्टिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। निगम के परिवहन अधिकारी रामपाल ने बताया कि सिस्सू और मणिकर्ण के लिए फिलहाल ट्रैवलर चलाया जा रहा है। यात्री बढ़ते ही 35 सीटर बस शुरू की जाएगा। दिल्ली के लिए लग्जरी बस संचालित की जा रही है। इसका किराया 1600 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन