फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Tourism business will pick up pace from 15th, 5 day holiday package is being prepared

Himachal Tourism: 15 से रफ्तार पकड़ेगा पर्यटन कारोबार, छुट्टियों का बन रहा पांच दिन का पैकेज

Sun, 11 Aug 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 11 Aug 2024 05:00 AM IST
सार

शिमला, कसौली, चायल, धर्मशाला और मनाली में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। हिमाचल में मानसून सीजन शुरू होने के बाद प्रदेश में सैलानियों की संख्या में कमी आई थी। 

विज्ञापन
Himachal Tourism business will pick up pace from 15th, 5 day holiday package is being prepared
पर्यटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 अगस्त की छुट्टियों में हिमाचल में एक बार फिर पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। 15 अगस्त से रक्षाबंधन तक वीकेंड के साथ 5 दिन की छुट्टियों का पैकेज बन रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में सैलानियों के हिमाचल का रुख करने की संभावना है। शिमला, कसौली, चायल, धर्मशाला और मनाली में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। हिमाचल में मानसून सीजन शुरू होने के बाद प्रदेश में सैलानियों की संख्या में कमी आई थी। ट्रैकिंग के लिए ही गिने-चुने टूरिस्ट ग्रुप हिमाचल पहुंच रहे थे। 31 जुलाई को हिमाचल के अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने के बाद पर्यटकों ने हिमाचल का रुख करना काफी कम कर दिया था।

विज्ञापन


हालांकि अब प्रदेश में हालात सुधर गए हैं। करीब एक माह के अंतराल के बाद एक बार फिर प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार होने वाले हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि 15 अगस्त से सैलानियों की रौनक बढ़ाने की संभावना है। बड़ी संख्या में 15 अगस्त के बाद वीकेंड के लिए इंक्वायरी आ रही है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 15 अगस्त की छुट्टियों से हिमाचल में सैलानियों की संख्या फिर बढ़ने वाली है। बारिश का क्रम सामान्य रहा तो पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की खूब भीड़ उमड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed