{"_id":"609fe46076dd1e132e0f5787","slug":"himachal-tops-the-country-in-corona-vaccination-31-percent-persons-covered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण में हिमाचल देशभर में अव्वल, 31 प्रतिशत व्यक्तियों को किया कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण में हिमाचल देशभर में अव्वल, 31 प्रतिशत व्यक्तियों को किया कवर
Sat, 15 May 2021 08:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 May 2021 08:40 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की कुल 21,22,894 खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें से 16,97,128 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देशभर में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में हिमाचल प्रदेश टॉप पर बना हुआ है। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड वैक्सीन के लिए 55,23,000 लोग पात्र हैं। इनमें अब तक 31 फीसदी आबादी यानी 16,97,128 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें ज्यादातर को वैक्सीन की एक और कुछ को दो डोज लग चुकी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को कहा है कि राज्य में लोगों को अभी तक वैक्सीन की कुल 21,22,894 खुराकें दी जा चुकी हैं। विभिन्न राज्यों के आकड़ों के अनुसार टीकाकरण में छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर है, जहां पात्र 25 प्रतिशत लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कोरोना वारियर्स को वैक्सीन की 81,996 पहली डोज और 68,686 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को 54,025 पहली डोज और 41,419 दूसरी डोज दी जा चुकी है। पात्र आयु वर्ग को कोविड वैक्सीन की पहली 15,61107 डोज और 3,15,661 दूसरी डोज दी जा चुकी है। इस तरह कुल पात्र लोगों को अभी तक कोरोना वैक्सीन की 16,97,128 पहली डोज तथा 4,25,766 दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन