{"_id":"5e722e898ebc3e6feb3e8a12","slug":"himachal-tibetan-youth-missing-without-checking-up-at-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट से बिना जांच करवाए गायब हुआ कोरोना प्रभावित देश से लौटा तिब्बती युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एयरपोर्ट से बिना जांच करवाए गायब हुआ कोरोना प्रभावित देश से लौटा तिब्बती युवक
Wed, 18 Mar 2020 07:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना प्रभावित देश से लौटकर दिल्ली हवाई अड्डे पर बिना मेडिकल जांच करवाए एक तिब्बती समुदाय का युवक 13 मार्च को गायब हो गया। सूचना मिलने पर बुधवार को स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर स्थित तिब्बती मोनिस्ट्री में तलाशी ली, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। स्थानीय लोगों और तिब्बती समुदाय में इससे हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस को मिले इनपुट के तहत लापता युवक चौंतड़ा स्थित जोंगसर तिब्बती मोनिस्ट्री का बताया गया है। इसीलिए स्वास्थ्य विभाग और चौंतड़ा पुलिस ने नांगचन और जांगसर डिवीजनों में उसकी तलाश की और संबंधित सेटलमेंट अधिकारियों से भी पूछताछ की। इसकी पुष्टि नांगचन डिवीजन मोनिस्ट्री चौंतड़ा के सेटलमेंट अधिकारी पेमा यूडन ने की है। उनका कहना है कि मामला जांगसर डिवीजन का था, इसलिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को संबंधित डिवीजन से संपर्क करने का सुझाव दिया है। डीएसपी जोगिंद्रनगर मदनकांत ने भी मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन