फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: tet passers on 29 septemberwill not be eligible for TGT recruitment

हिमाचल: इस दिन टेट पास करने वाले टीजीटी भर्ती के लिए नहीं होंगे पात्र

Tue, 06 Oct 2020 07:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Himachal: tet passers on 29 septemberwill not be eligible for  TGT recruitment

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 29 सितंबर को घोषित किए गए टेट परिणाम को पास करने वाले इन दिनों जारी टीजीटी भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को सभी जिला अधिकारियों को इस बाबत स्पष्टीकरण जारी कर दिया है।

विज्ञापन


निदेशक शुभकरण सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को निकले विज्ञापन के अनुसार ही बैचवाइज भर्तियां की जाएंगी। 25 सितंबर से शुरू हुई काउंसलिंग में अब टेट पास करने वाले अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय सभी जिलों में टीजीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग कर रहा है। 25 सितंबर से काउंसलिंग शुरू हुई है। सभी जिलों ने काउंसलिंग का शेड्यूल स्वयं तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी की बैचवाइज भर्ती शुरू करने के लिए रोजगार कार्यालयों से पात्र लोगों के नाम मांगे थे। टेट पास करने वाले ही इस भर्ती के लिए पात्र हैं।

ऐसे में अब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बीते दिनों 29 सितंबर को टेट का परिणाम घोषित किया है। ऐसे में जो लोग फरवरी में टेट पास नहीं थे, वे अब काउंसलिंग के जिला उपनिदेशकों के पास पहुंच रहे हैं।

जिला अधिकारियों ने निदेशालय के समक्ष यह मामला उठाया था। मंगलवार को निदेशालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि 29 सितंबर को टेट पास करने वाले आजकल जारी काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेंगे। यह भर्ती फरवरी की पात्रता के अनुसार ही होगी।

आठ माह बाद भी नहीं निकला प्रवक्ता भर्ती का परिणाम

मार्च 2020 में राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से लिए गए लेक्चरर पॉलीटिक्ल साइंस के कमीशन का परिणाम आठ माह बाद भी घोषित नहीं हो सका है। इससे प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कमीशन देने वाले अभ्यर्थियों ने राज्य लोक सेवा आयोग से शीघ्र परिणाम घोषित करने की मांग की है। परीक्षा में प्रदेश भर में पांच हजार के करीब अभ्यर्थी बैठे थे। महेंद्र ठाकुर, भूप सिंह, ज्ञान चंद, अनूप, शक्ति, योगेंद्र, दीपिका कुमारी और धर्म देवा लोक सेवा आयोग से शीघ्र इस परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed