फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: tere mere sapne will make the marriage successful, counseling of young men and women will be done

हिमाचल: शादी को सफल बनाएंगे तेरे मेरे सपने, युवक-युवतियों की होगी काउंसलिंग, जानें पूरा मामला

Fri, 20 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Feb 2026 05:00 AM IST
सार

 तेरे मेरे सपने नाम से हिमाचल के सभी जिलों में प्री मैरिटल कम्युनिकेशन केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में शादी योग्य हो चुके युवक-युवतियों को वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के टिप्स दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Himachal: tere mere sapne will make the marriage successful, counseling of young men and women will be done
शादी से पहले युवक-युवतियों की काउंसलिंग होगी। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे घरेलू हिंसा के मामलों के मद्देनजर अब शादी से पहले युवक-युवतियों की काउंसलिंग होगी। इसके लिए तेरे मेरे सपने नाम से हिमाचल के सभी जिलों में प्री मैरिटल कम्युनिकेशन केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में शादी योग्य हो चुके युवक-युवतियों को वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के टिप्स दिए जाएंगे। घरेलू हिंसा के मामलों को कम करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने हिमाचल सरकार को हर जिला में प्री मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर खोलने के निर्देश दिए थे। आयोग की अध्यक्ष के साथ मीटिंग के बाद मुख्य सचिव ने इसके लिए सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद कांगड़ा जिले में प्री मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर खोलने की कवायद तेज हो गई है। महिला व बाल विकास को इसका जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश में घरेलू हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे
हिमाचल प्रदेश में घरेलू हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कांगड़ा जिले में ही घरेलू हिंसा के मामलों में पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। साल 2024-25 में विभाग के पास कुल 798 मामले आए थे। वर्ष 2025-26 में 546 मामले घरेलू हिंसा के आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से विभाग ने 275 मामलों में समझौता करवाया है, जबकि 139 मामले अभी न्यायालय में लंबित हैं। ये आंकड़े नवंबर 2025 तक के हैं। नवंबर के बाद की रिपोर्ट विभाग के पास मार्च में आएगी। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि कांगड़ा में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एक जैसे ही मामले देखने को मिल रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार घरेलू हिंसा के मामलों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। मामलों को कम करने के लिए प्री मैरिटल कम्युनिकेशन केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे और अपेक्षाओं के चलते बढ़ रही घरेलू हिंसा
विभाग के मुताबिक, सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा के मामले देहरा खंड और सबसे कम नगरोटा सूरियां से आए हैं। आंकड़ों के अनुसार बैजनाथ से 49, भवारना से 36, धर्मशाला से 43, फतेहपुर से 24, इंदौरा से 36, कांगड़ा से 28, लंबागांव से 38 और नगरोटा बगवां से 45 मामले सामने आए हैं। नूरपुर से 40, परागपुर से 49, रैत से 31, सुलह और पंचरुखी से 30 मामले सामने आए हैं। विभाग का कहना है कि घरेलू हिंसा के अधिकतर मामले नशे और शादी के बाद बढ़ रहीं अपेक्षाओं के कारण सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्री मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर शुरू करने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में आयोग की अध्यक्ष की मुख्य सचिव के साथ बैठक के बाद सभी जिलों के उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इन केंद्रों में शादी से पहले लड़के-लड़कियों की काउंसलिंग की जाएगी।-पंकज ललित, निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed