फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Technical University: You can apply for counseling till July 3

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: 3 जुलाई तक कर सकेंगे काउंसलिंग के लिए आवेदन

Fri, 28 Jun 2024 12:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jun 2024 12:55 PM IST
सार

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग फार्म करने की तिथि तीन जुलाई तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Himachal Technical University: You can apply for counseling till July 3
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग फार्म करने की तिथि तीन जुलाई तक बढ़ा दी है। तकनीकी विवि और संबंधित सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों में बीटेक, बी-फार्मेसी, एमटेक, एमबीए, एमसीए, बी-आर्क सहित अन्य विषयों की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।  पात्र अभ्यर्थी तीन जुलाई तक काउंसलिंग का ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि नए सत्र में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिसके लिए पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


बीटेक (लेटरल-डायरेक्ट एंट्री), बी-फार्मेसी (लेटरल, डायरेक्ट एंट्री), बीआर्क, एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, एमटेक, एम-फार्मेसी में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग फार्म भरना होगा। पात्रता संबंधित जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसमें सभी विषयों में प्रवेश के लिए पात्रता का पूरा ब्योरा दिया है। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) दी है। उन्हें भी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा बीटेक में डायरेक्ट एंट्री के लिए जेईई मेन परीक्षा देने वाले को भी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जल्द की उपरोक्त विषयों की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान के लिए भी तीन जुलाई तक होगा आवेदन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मुख्य परिसर और संबंधित शिक्षण संस्थानों में मेरिट के आधार पर जिन कोर्सों में प्रवेश होने हैं, उसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी विवि ने एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी और एमए, एमएससी, पीजी डिप्लोमा इन योग में प्रवेश लेने वाले पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन लेने की तिथि 30 जून से बढ़ाकर तीन जुलाई तक कर दी हैं।  उपरोक्त विषयों में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी की कुल 210 सीटों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके अलावा एमएससी भौतिक विज्ञान की 30, पर्यावरण विज्ञान की 30 और योग की भी 30 सीटों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीटों का आबंटन तय आरक्षण रोस्टर के अनुसार होगा। अभ्यर्थी उपरोक्त विषयों में प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए तकनीकी विवि की वेबसाइट देख सकते हैं। 
 

सीयू, इंडियाना यूनिवर्सिटी शुरू करेंगे संयुक्त डिग्री कार्यक्रम
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय और इंडियाना यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया जल्द ही संयुक्त डिग्री कार्यक्रम और संयुक्त प्रकाशन शुरू करने जा रहे हैं। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान इंडियाना यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के साथ बैठक कर इस संबंध में चर्चा कर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया। संयुक्त शैक्षणिक उद्यम के पहले चरण में अगस्त, 2025 से संयुक्त सहयोग में एमबीए डिग्री कार्यक्रम की पेशकश की जाएगी और संयुक्त शैक्षणिक डिग्री कार्यक्रम शुरू करने के लिए और अधिक विषयों की खोज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed