फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Technical University: UG, PG class examinations will start from January 10, dates fixed

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: 10 जनवरी से शुरू होंगी यूजी-पीजी कक्षा की परीक्षाएं, तिथियां तय

Thu, 05 Jan 2023 06:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Jan 2023 06:09 PM IST
सार

 परीक्षा की फाइनल तिथियां सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेज दी हैं। साथ ही वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बी फार्मेसी (पीसीआई) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होगी, जो दस मार्च तक चलेंगी।

विज्ञापन
Himachal Technical University: UG, PG class examinations will start from January 10, dates fixed
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षा की फाइनल तिथियां जारी की हैं। तकनीकी विवि की बीटेक, बी फार्मेसी, बी आर्क, बीसीए, बीबीए, बीएचएमसीटी, बीएससी (एचएम एंड सीटी), एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमबीए (पर्यटन), एम फार्मेसी, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान व पीजी डिप्लोमा योग के नियमित सेमेस्टर, रिअपीयर, विशेष मौके से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होंगी। ये मार्च के दूसरे सप्ताह तक चलेंगी।

विज्ञापन


परीक्षाएं सुबह और सायं के दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षा से संबंधित तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। परीक्षा की फाइनल तिथियां सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेज दी हैं। साथ ही वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बी फार्मेसी (पीसीआई) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होगी, जो दस मार्च तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed