फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Technical University: Students will be able to fill online examination form till December 20

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: विद्यार्थी 20 दिसंबर तक ऑनलाइन भर सकेंगे परीक्षा फार्म

Thu, 24 Nov 2022 05:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Nov 2022 05:20 PM IST
सार

तकनीकी विवि और संबंधित शिक्षण संस्थानों के स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी और री-अपीयर की परीक्षाएं देने वालों को 20 दिसंबर तक बिना लेट फीस परीक्षा फार्म भरने के निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थी परीक्षा फार्म और फीस से संबंधित ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Himachal Technical University: Students will be able to fill online examination form till December 20
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने 2023 में प्रस्तावित स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के नियमित सत्र और री-अपीयर की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। तकनीकी विवि और संबंधित शिक्षण संस्थानों के स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी और री-अपीयर की परीक्षाएं देने वालों को 20 दिसंबर तक बिना लेट फीस परीक्षा फार्म भरने के निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थी परीक्षा फार्म और फीस से संबंधित ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। वहीं 21 से 23 दिसंबर तक लेट फीस वसूली जाएगी। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने कहा कि जनवरी और फरवरी में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी तय अवधि में परीक्षा फार्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


सीबीसीएस के पहले बैच को री-अपीयर परीक्षा देने का विशेष मौका
हमीरपुर। तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक, बी फार्मेसी, बी फार्मेसी आयुर्वेद (सीबीसीएस) च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के पहले बैच के विद्यार्थियों को री-अपीयर परीक्षा देने का विशेष मौका देने का निर्णय लिया है। ऐसे विद्यार्थियों को री-अपीयर के लिए 5,000 शुल्क के साथ 20 दिसंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


बीटेक, बी फार्मेसी के विद्यार्थियों को भी विशेष मौका
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक, बी फार्मेसी (आयुर्वेद/एलोपैथी) ओल्ड और न्यू सिलेबस के री-अपीयर के सभी विद्यार्थियों को विशेष मौका देने का निर्णय लिया है। ऐसे विद्यार्थी री-अपीयर के लिए परीक्षा फार्म पांच दिसंबर तक भर सकते हैं। छह से दस दिसंबर के बाद लेट फीस लगेगी। बीटेक, बी फार्मेसी (आयुर्वेद), बी-फार्मेसी (एलोपैथी) के पहले से आठवें सेमेस्टर तक जिन विद्यार्थियों की पेपर रह गए हैं, उन्हें विशेष मौका देकर री-अपीयर परीक्षाएं देने का अवसर दिया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी पांच दिसंबर तक री-अपीयर परीक्षा का फार्म भर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed