{"_id":"64a55a5b14c22f62d4098498","slug":"himachal-technical-university-bca-bba-including-bsc-hmct-counseling-schedule-released-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: बीसीए, बीबीए सहित बीएससी-एचएमसीटी की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: बीसीए, बीबीए सहित बीएससी-एचएमसीटी की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
Wed, 05 Jul 2023 05:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jul 2023 05:27 PM IST
सार
तकनीकी विवि के अधिष्ठाता एवं काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष प्रो. जयदेव ने कहा कि बीसीए, बीबीए, बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी की काउंसलिंग सात जुलाई को होगी।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीए, बीबीए, बीएससी, बीएचएमसीटी की काउंसलिंग 7 जुलाई को होगी। तकनीकी विश्वविद्यालय ने बुधवार को बी-फार्मेसी, बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बीबीए, बीसीए और बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी की काउंसलिंग में बैकवर्ड एरिया, डिफेंस और खेल कोटे के तहत सीट लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता एवं काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष प्रो. जयदेव ने कहा कि बीसीए, बीबीए, बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी की काउंसलिंग सात जुलाई को होगी।
विज्ञापन
10 और 11 जुलाई को बीफार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की काउंसलिंग होगी। बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) जेईई मेन के आधार पर पहले चरण की काउंसलिंग 12-13 जुलाई को होगी। इन विषयों में बैकवर्ड एरिया, डिफेंस व खेल कोटे के तहत दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब अभ्यर्थी अपनी-अपनी श्रेणी के अनुसार तय तिथि में काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। काउंसलिंग का शेड्यूल तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन