{"_id":"66474dbe501a9f9f71026e09","slug":"himachal-technical-university-agreement-to-provide-jobs-to-students-in-banking-insurance-sector-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: विद्यार्थियों को बैंकिंग, बीमा क्षेत्र में नौकरी देने के लिए समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: विद्यार्थियों को बैंकिंग, बीमा क्षेत्र में नौकरी देने के लिए समझौता
Fri, 17 May 2024 06:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 May 2024 06:00 PM IST
सार
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और बैंकिंग आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और बैंकिंग आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। आईएफएम बैंकिंग वित्त सेवा और बीमा क्षेत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को रोजगार देने के लिए प्रशिक्षण देता है और उसके बाद उन्हें विभिन्न निजी बैंकों में नौकरी प्रदान करता है। तकनीकी विवि के कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर और अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव की अगुवाई में आईएफएम के निदेशक मनोज सहगल व बीडीएम केवल सिंह ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि तकनीकी विवि के यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को आईएफएम छह माह का प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा और उसके अलावा खाने और रहने की व्यवस्था भी उन्हीं की ओर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि आईएफएम का हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम से साथ भी समझौता है, तो ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के बाद रोजगार मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता ही रहता है। उन्होंने कहा कि जून माह में यूजी और पीजी के पास आउट विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए कंपनी में भेजा जाएगा, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन