{"_id":"6ac7fc3e37957d79760f2418","slug":"road-construction-at-jhangad-chowk-stalled-due-to-a-land-dispute-water-filled-potholes-compound-the-problem-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1015-211309-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भूमि विवाद में अटका झांगड़ चौक का सड़क निर्माण, गड्ढों में पानी भरने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भूमि विवाद में अटका झांगड़ चौक का सड़क निर्माण, गड्ढों में पानी भरने से बढ़ी परेशानी
Fri, 09 Oct 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
-राज कुमार,निवासी चंबोह।
अवाहदेवी (हमीरपुर)। एनएच-03 हमीरपुर-अवाहदेवी मार्ग पर अवाहदेवी बाईपास के समीप झांगड़ चौक में सड़क निर्माण का काम निजी भूमि विवाद के चलते अधर में लटक गया है। कथित तौर पर प्रस्तावित सड़क की जमीन को लेकर भूमि मालिक ने न्यायालय से स्टे लिया है।
इसके चलते निर्माण कंपनी इस हिस्से में सड़क का काम आगे नहीं बढ़ा पा रही है। निर्माण अधूरा रहने से झांगड़ चौक पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इनमें पानी भरा रहने से स्थिति और खराब हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार समीप से गुजर रही पानी की सप्लाई पाइप में रिसाव के कारण गड्ढों में लगातार पानी जमा हो रहा है। पानी भरा होने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की स्थिति और खराब हो रही है। रात के समय यहां हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से भूमि विवाद का समाधान करवाकर सड़क निर्माण जल्द पूरा करवाने की मांग की है। साथ ही तब तक गड्ढों को भरने और पानी की पाइप की लीकेज बंद करवाने की मांग उठाई है।
कोट्स
समस्या को लेकर कोई भी शिकायत नहीं आई है। अगर ग्रामीण लिखित में शिकायत करते हैं तो संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए जाएंगे। -शशिपाल शर्मा, एसडीएम भोरंज
झांगड़ चौक की हालत काफी समय से खराब है। सड़क पर इतने बड़े गड्ढे हैं कि वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थान हादसे का कारण बन रहा है। प्रशासन को जल्द समाधान करवाना चाहिए। -राज कुमार, निवासी चंबोह
सड़क अधूरी होने के कारण रोजाना लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गड्ढों में पानी भरा रहने से वाहन चालक उनकी गहराई नहीं देख पाते। जल्द सुधार नहीं हुआ तो यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। -प्रवीण कुमार, निवासी कोट लांगसां
झांगड़ चौक पर सड़क की हालत देखकर लगता है कि यहां काफी समय से काम बंद पड़ा है। भारी वाहनों के गुजरने से सड़क और खराब हो रही है। विभाग को भूमि विवाद का समाधान निकालकर निर्माण पूरा करवाना चाहिए। -तोशू ठाकुर, निवासी अवाहदेवी (झांगड़)
पानी के पाइप में रिसाव से सड़क के गड्ढों में लगातार पानी जमा हो रहा है। इससे सड़क को और नुकसान पहुंच रहा है। पहले पाइप की लीकेज बंद करवानी चाहिए, उसके बाद गड्ढों को भरना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। -असलम, निवासी बगवाड़ा