हिमाचल तकनीकी विवि: नौ विषयों में प्रवेश के लिए एक माह में डेढ़ हजार आवेदन, आवेदन प्रक्रिया जारी
प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर 10 और 11 मई को नौ विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा करवाएगा। परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर 10 और 11 मई को नौ विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा करवाएगा। परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। फरवरी से शुरू हुई प्रक्रिया के तहत अब तक विवि के पास 1500 आवेदन आ चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित है। पहले विवि बीटेक, बीफार्मेसी, एमसीए, एमबीए और एमबीए पर्यटन की सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा लेता था, लेकिन शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रवेश परीक्षा के लिए चार विषय और जोड़े गए हैं। प्रवेश परीक्षा के बाद बनने वाली मेरिट आधार पर सीटें भरी जाएंगी।
विवि की ओर से मई में बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (बीएचएमसीटी), बैचलर ऑफ साइंस इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (बीएससी एचएम एंड सीटी), मास्टर ऑफ साइंस इन फिजिक्स, मास्टर ऑफ साइंस इन एन्वायरनमेंटल सांइस में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी विषयों में 30-30 सीटें भरी जानी हैं। तकनीकी विवि हमीरपुर और इससे संबद्ध करीब 48 शिक्षण संस्थानों में करीब छह हजार सीटें भरी जानी हैं।डीन अकादमिक जयदेव ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नौ विषयों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए अभी तक 1500 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऑनलाइन आवदेन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है। हर साल ऑनलाइन आवेदन करने का आंकड़ा छह हजार तक पहुंचता है।