फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Technical Education Board: Schedule of PAT and LEET released five months in advance, know the reason

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: पैट और लीट का शेड्यूल पांच माह पहले जारी, जानें वजह

Wed, 17 Jan 2024 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 06:57 PM IST
सार

प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड वर्ष-2024 के लिए 19 मई को बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और 26 को लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) की प्रवेश परीक्षा करवाएगा। 

विज्ञापन
Himachal Technical Education Board: Schedule of PAT and LEET released five months in advance, know the reason
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड वर्ष-2024 के लिए 19 मई को बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और 26 को लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) की प्रवेश परीक्षा करवाएगा। परीक्षाओं के आयोजन के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पांच महीने पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया है, ताकि अन्य परीक्षाओं के साथ किसी प्रकार का टकराव न हो। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड वर्ष 2024 में राजकीय बहुतकनीकी, निजी बहुतकनीकी संस्थानों में प्रथम समेस्टर और तृतीय समेस्टर में प्रवेश के लिए 19 मई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पैट और 26 को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक लीट का आयोजन करेगा। परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश फार्म, शुल्क भरने की प्रक्रिया मार्च-अप्रैल में शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं, 12वीं और आईटीआई पास होनी चाहिए। जिन विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी होंगी, वे अभ्यर्थी भी प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन


पैट 600 और लीट 400 अंकों का होगा
बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) कुल 600 अंकों की होगी। इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे। इनमें 50 प्रश्न भौतिक विज्ञान, 30 प्रश्न रसायन विज्ञान, 50 प्रश्न गणित और अंग्रेजी के कुल 20 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर का एक अंक काटा जाएगा। लीट कुल 400 अंकों का होगा। इसमें 100 प्रश्न होंगे। गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामान्य विज्ञान के 25-25 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के चार अंक मिलेंगे और गलत उतर का एक अंक काटा जाएगा।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2024 में आयोजित करवाई जाने वाली पैट और लीट की प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। प्रथम और तृतीय वर्ष में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी मार्च और अप्रैल में आवेदन कर सकेंगे, जिसके लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। - अशोक पाठक, सचिव हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed