फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Technical Education Board's admission, counseling and registration process went online

Shimla News: ऑनलाइन हुई हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड की प्रवेश, काउंसलिंग और पंजीकरण प्रक्रिया

Mon, 06 Nov 2023 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Nov 2023 07:25 PM IST
सार

तकनीकी शिक्षा बोर्ड की प्रवेश, काउंसलिंग और पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता लाने के साथ ही पाठ्यक्रम को रोजगारपरक बनाने में सरकार जुट गई है।

विज्ञापन
Himachal Technical Education Board's admission, counseling and registration process went online
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की प्रवेश, काउंसलिंग और पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता लाने के साथ ही पाठ्यक्रम को रोजगारपरक बनाने में सरकार जुट गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड प्रदेश में स्थित बहुतकनीकी संस्थानों, फार्मेसी और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं करवाता है।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से बहुतकनीकी और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र और छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया, काउंसलिंग, पंजीकरण प्रक्रिया को वेब आधारित मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन कर दिया गया है। इस वेब आधारित मॉड्यूल के माध्यम से अब छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा फार्म और पुनर्मूल्यांकन फार्म भी ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। इस मॉड्यूल के माध्यम से सभी सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों के सत्रीय और प्रायोगिक अंक भी ऑनलाइन ही बोर्ड में जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से माइग्रेशन प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है। बहुतकनीकी संस्थानों के विद्यार्थी अब ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन तथा निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करवा सकते हैं। बोर्ड की ओर से सभी सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों को संबद्धता जारी करने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन की गई है। सरकार तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता लाने के साथ ही पाठ्यक्रम को रोजगारपूरक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023-24 से कई मूल्यवर्धित पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनमें रोबोटिक्स, ब्लॉक-चेन टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कम्प्यूटिंग, डॉटा एनालिटिक्स, आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंंग जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 13 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकेनिक, मेंटेनेंस मेकेनिक, सोलर टेक्निशियन, ड्रोन तकनीशियन, मैक्ट्रोनिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्ज़ तकनीशियन के कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed