फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Teachers threaten to boycott exam duty if pending bills are not paid

हिमाचल: लंबित बिलों का भुगतान नहीं होने पर शिक्षकों ने दी परीक्षा ड्यूटी के बहिष्कार की चेतावनी

Mon, 27 Jan 2025 09:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jan 2025 09:46 AM IST
सार

शिक्षक संघ ने दो टूक कहा है कि अगर पुरानी देनदारियां जल्द चुकाई नहीं गईं तो आने वाले दिनों में परीक्षा ड्यूटी नहीं दी जाएगी। शिक्षा खंड से बाहर अधीक्षकों की ड्यूटी लगाने पर भी संघ ने आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन
Himachal: Teachers threaten to boycott exam duty if pending bills are not paid
शिक्षक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बीते वर्ष के लंबित बिलों का भुगतान नहीं होने पर शिक्षकों ने परीक्षा ड्यूटी के बहिष्कार की चेतावनी दी है। राजकीय अध्यापक संघ ने स्कूल शिक्षा बोर्ड को इस बाबत पत्र भेजा है। शिक्षक संघ ने दो टूक कहा है कि अगर पुरानी देनदारियां जल्द चुकाई नहीं गईं तो आने वाले दिनों में परीक्षा ड्यूटी नहीं दी जाएगी। शिक्षा खंड से बाहर अधीक्षकों की ड्यूटी लगाने पर भी संघ ने आपत्ति जताई है। ड्यूटी लगाने के लिए पूर्व की तरह तीन सेंटरों का विकल्प देने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

राजकीय अध्यापक संघ के महासचिव तिलक नायक ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने इस बार परीक्षा में सेंटर अधीक्षक और उप अधीक्षक की ड्यूटी लगाने को लेकर एक नया फरमान जारी किया है। इसके तहत शिक्षकों को खंड से बाहर भी लगाया जा सकता है। बोर्ड अपनी मर्जी से परीक्षा केंद्र अलॉट करेगा, इसके लिए शिक्षकाें से नहीं पूछा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड को पहले ही तरह ड्यूटी लगाने के लिए शिक्षकों से तीन केंद्रों का विकल्प लेना चाहिए। इससे बोर्ड को वित्तीय तौर पर भी लाभ होगा। शिक्षकों को बहुत अधिक टीए और डीए नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष परीक्षा ड्यूटी का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसको लेकर संघ में रोष है। अगर जल्द ही भुगतान नहीं किया गया तो शिक्षकों की ओर से बोर्ड के लिए ड्यूटी नहीं दी जाएगी। उधर, राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि शिक्षक हर बार बोर्ड को पूरा सहयोग करते हैं, इसके बावजूद ड्यूटी को लेकर किए जाना वाला भुगतान समय से नहीं हो रहा है। संघ ने कहा है कि बोर्ड पहले हमारे शिक्षकों की पिछली देनदारियों का भुगतान करे, उसके बाद ही हर वर्ष के लिए ड्यूटी लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed