फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Statehood Day: CM Jairam can make a big announcement for the employees

हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस: सीएम जयराम कर्मचारियों के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणा

Mon, 24 Jan 2022 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jan 2022 09:43 PM IST
सार

51वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। रेत और भूसे की सहायता से परेड के लिए मैदान तैयार किया है। पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्यस्तरीय समारोह मंगलवार को सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के लिए इस महत्वपूर्ण दिन के समारोह के आयोजन में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
Himachal Statehood Day: CM Jairam can make a big announcement for the employees
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्यस्तरीय समारोह मंगलवार को सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के लिए इस महत्वपूर्ण दिन के समारोह के आयोजन में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए तीन फीसदी अतिरिक्त डीए की घोषणा कर सकते हैं। प्रदेश के कर्मचारी आईएएस अधिकारियों की तर्ज पर 31 फीसदी डीए मांग रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार ने 28 फीसदी डीए का ही संशोधित वेतनमान में प्रावधान किया है। नए वेतनमान से कर्मचारियों के लिए उत्पन्न वेतन विसंगति को दुरुस्त करने के बारे में भी सीएम अन्य विकल्प की घोषणा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पूर्ण राज्यत्व, गणतंत्र दिवस की बधाई दी 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कार्यकम का आयोजन सोलन में है। 
विज्ञापन



बारिश के बीच रेत और भूसे से परेड के लिए तैयार हुआ मैदान
 51वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। रेत और भूसे की सहायता से परेड के लिए मैदान तैयार हो रहा है। वहीं बारिश के बीच वाटरप्रूफ बैठने की व्यवस्था की गई है। सोमवार को उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने ठोडो मैदान पहुंचकर जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्य स्तरीय समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो में होगा। पुलिस, होमगार्ड, ट्रैफिक, एनसीसी समेत 10 टुकड़ियां सलामी देंगी। ठोडो मैदान में परेड को लेकर बीते शुक्रवार से तैयारियां होनी शुरू हो गई थीं, लेकिन बीते तीन दिनों से बदले मौसम के मिजाज ने कार्य में बाधा डाली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह ही ऐतिहासिक ठोडो मैदान में नगर निगम कर्मचारियों ने ग्राउंड से पानी निकाल कर ग्राउंड को सुखाने का प्रयास किया। जबकि पीडब्ल्यूडी विभाग ने ग्राउंड को सुखाने के लिए रेत डाला जा रहा है। वहीं भूसा डालकर परेड के लिए मैदान को समतल किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से पदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ मास्क सभी लोगों ने लगाया हो, इसके लिए भी पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं। डीसी सोलन कृतिका कुलहरी ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग पूरी तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आठ विभाग जिसमें स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, डीआरडीए, आईपीएच और कृषि विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है, ऐसे में ग्राउंड को सुखाने का प्रयास किया जा रहा हैं। वहीं बैठने के लिए वाटरप्रूफ व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed