{"_id":"90f9a9604ee78ce3616f076b8d0bc38d","slug":"himachal-state-chess-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, कब होगी राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, कब होगी राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता?
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश शतरंज एसोसिएशन के सौजन्य से 30 अगस्त को यहां के महावीर पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय दूसरी महिला शतरंज प्रतियोगिता और तीसरी राज्य स्तरीय अंडर-7 (लड़कों और लड़कियों) की प्रतियोगिता शुरू होगी।
विज्ञापन
यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव सुदर्शन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहले चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इच्छुक खिलाड़ी 30 अगस्त को खेल स्थल पर सुबह 10 बजे तक पंजीकरण करवा सकते है। इसके अलावा वह एसोसिएशन की साइट पर आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
महासचिव ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। खिलाडी एसोसिएशन से अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।