फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Staff Selection Commission issued schedule for eight exam in himachal

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने आठ परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी

Mon, 01 Apr 2019 05:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Apr 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Himachal Staff Selection Commission issued  schedule for eight exam in himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल और जेबीटी पदों को भरने के लिए लिखित छंटनी परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। टीजीटी आर्ट्स (पोस्ट कोड-699) की लिखित परीक्षा 11 मई को सुबह के सत्र में होगी।

विज्ञापन


टीजीटी नॉन (पोस्ट कोड-700) की लिखित परीक्षा भी उसी दिन शाम के सत्र में होगी। इसके अलावा कमीशन से जेबीटी (पोस्ट कोड-721) पदों को भरने के लिए छंटनी लिखित परीक्षा 12 मई को सुबह के सत्र ली जाएगी। उसी दिन शाम के सत्र में मत्स्य अधिकारी (पोस्ट कोड-589) के पदों के लिए परीक्षा होगी।
विज्ञापन


मत्स्य अधिकारी के लिए हमीरपुर और शिमला में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। 13 मई को सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (पोस्ट कोड-621) के पदों के सुबह के सत्र और स्टेनो टाइपिस्ट (पोस्ट कोड-622) के पदों के लिए शाम के सत्र में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 मई को सुबह के सत्र में लाइब्रेरियन (पोस्ट कोड-587) और शाम के सत्र में स्टेनो टाइपिस्ट (पोस्ट कोड-623) पदों के लिए लिखित परीक्षाएं होंगी। 13 और 14 को होने वाली लिखित परीक्षाओं के लिए हमीरपुर में केंद्र स्थापित किए गए हैं।

वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Himachal Staff Selection Commission issued  schedule for eight exam in himachal
फाइल फोटो

उधर, आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि विभिन्न पोस्ट कोड के पदों के लिए लिखित छंटनी परीक्षा की तिथियां तय की गई हैं। टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल और जेबीटी की लिखित परीक्षा सभी जिला केंद्रों और चिन्हित उपमंडल मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा चेक यूअर एप्लीकेशन स्टेटस पर अपने रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी भी ले सकते हैं। रोलनंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। एडमिट कार्ड संबंधित अभ्यर्थी के डिजिलॉकर एप पर भी उपलब्ध रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed