{"_id":"63627b78f6c35f108e1cf8d3","slug":"himachal-staff-selection-commission-declared-the-result-of-four-recruitment-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC: चयन आयोग ने घोषित किया चार भर्ती परीक्षाओं का परिणाम, क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में सभी अभ्यर्थी फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSSC: चयन आयोग ने घोषित किया चार भर्ती परीक्षाओं का परिणाम, क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में सभी अभ्यर्थी फेल
Wed, 02 Nov 2022 07:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 02 Nov 2022 07:47 PM IST
सार
पोस्ट कोड 916 में एडीजी फायर डॉयेक्टर विभाग में फायरमैन के 43 पदों के लिए 14 नवंबर 2021 में ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। 86 अभ्यर्थियों का 7 नवंबर को होने वाले दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने बुधवार को चार पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। पोस्ट कोड 916 में एडीजी फायर डॉयेक्टर विभाग में फायरमैन के 43 पदों के लिए 14 नवंबर 2021 में ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। 86 अभ्यर्थियों का 7 नवंबर को होने वाले दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 976 में बिजली बोर्ड में फीटर के 25 पदों को भरने के लिए 11 सितंबर को ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 94 अभ्यर्थियों का चयन 24 नवंबर को होने वाले दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
इधर, पोस्ट कोड 843 में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में जेओए के आठ पदों को भरने के लिए करवाई गई भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा 9 अक्तूबर 2021 को, जबकि स्किल टेस्ट 23 मई 2022 को करवाया गया। रोलनंबर 843000696, 843000697, 843003820, 843003882, 843004116, 843004295, 843005237 और 843005869 का चयन इन पदों के लिए हुआ है। संवाद
विज्ञापन
टाइपिंग टेस्ट में फेल हो गए सभी अभ्यर्थी
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 1010 में प्रदेश शिक्षा बोर्ड में क्लर्क के नौ पदों के लिए छह जुलाई 2022 हो हुए टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाए अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कोई भी अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट पास नहीं कर पाया है। जिस कारण सभी पद खाली रह गए हैं। वहीं पोस्ट कोड 984 कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग में प्रिटिंग मेकेनिक की एक पोस्ट के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए गए अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं कर पाए हैं।
ऐसे में यह पोस्ट भी खाली रह गई है। वहीं पोस्ट कोड 983 में कंट्रोलर प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग में डेवेलपर की एक पोस्ट के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए आए दो अभ्यर्थी भी अनिवार्य शर्तों को पूरा नहीं कर पाए हैं। ऐसे में डेवलपर की एक पोस्ट खाली ही रह गई है। वहीं कर्मचारी आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं के परिणा घोषित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।