अच्छी खबर! आठ लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले समय में सरकार राज्य के युवाओं के स्किल को न केवल निखारेगी, बल्कि नौकरी भी देगी। इसके लिए राज्य में स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि श्रम और तकनीकी शिक्षा के बजाय योजना विभाग के अंडर में इस कॉरपोरेशन का गठन किया जा रहा है।
संभावना जताई जा रही है कि आगामी बजट सत्र में इस कॉरपोरेशन के गठन की सरकार की ओर से घोषणा की जा सकती है। केंद्र की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में आठ लाख से अधिक बेरोजगार हैं।
क्यों किया योजना के अंडर
इन्हें रोजगार की तलाश है। दो माह पहले ही स्किल डेवलपमेंट पर बड़े स्तर की एक कार्यशाला भी हुई थी। उसी के बाद प्रदेश स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के गठन पर मंथन शुरू हुआ था। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने योजना विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का गठन श्रम या तकनीकी शिक्षा के अंडर करना चाहिए था, लेकिन इनमें से किसी एक महकमे के अंडर करने की स्थिति में मंत्री स्तर पर टकराव की स्थिति हो सकती थी। ऐसे में बीच का रास्ता निकालते हुए सरकार योजना विभाग के अंडर इसका गठन करने की तैयारी में है। योजना विभाग मुख्यमंत्री के पास है।