फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal six women athletes asian games kabaddi cricket judo 2026

युवा: एशियन गेम्स में हिमाचल की छह बेटियां दिखाएंगी दम, कबड्डी-क्रिकेट-जूडो में देश का करेंगी प्रतिनिधित्व

Mon, 21 Sep 2026 12:07 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 21 Sep 2026 12:07 PM IST
सार

जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में हिमाचल प्रदेश की छह महिला खिलाड़ी भारतीय दल का हिस्सा हैं। इनमें कबड्डी की चार खिलाड़ी रितु नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर शामिल हैं। क्रिकेट में रोहड़ू की रेणुका सिंह ठाकुर और जूडो में इनुंगनबी ताखेल्लामबम भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे हैं।

विज्ञापन
himachal six women athletes asian games kabaddi cricket judo 2026
प्रदेश की छह बेटियां। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जापान के आइची-नागोया में हो रहे 20वें एशियन गेम्स में हिमाचल प्रदेश की छह महिला खिलाड़ी भारतीय दल का हिस्सा हैं। इनमें कबड्डी की चार, क्रिकेट और जूडो की एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी। एशियन गेम्स का उद्घाटन 19 सितंबर को हुआ है और प्रतियोगिताएं चार अक्तूबर तक चलेंगी।

विज्ञापन


कबड्डी में रितु नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर भारतीय महिला टीम का हिस्सा हैं। इनमें पुष्पा राणा भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान हैं। अनुभवी रितु नेगी के साथ ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर भी टीम में शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा महिला क्रिकेट के टी-20 मुकाबलों में रोहड़ू की रहने वाली भारतीय मीडियम पेसर रेणुका सिंह ठाकुर भारतीय टीम का हिस्सा हैं। जूडो में मणिपुर से हिमाचल में विवाह करने वाली इनुंगनबी ताखेल्लामबम 70 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधत्व कर रही हैं। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल की छह महिला खिलाड़ियों का भारतीय दल में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों की भागीदारी से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनुंगनबी का मणिपुर से हिमाचल में हुआ विवाह
मणिपुर से हिमाचल में विवाह करने वाली इनुंगनबी ताखेल्लामबम जूडो के 70 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधत्व कर रही हैं। उन्होंने अप्रैल 2026 में एशियाई जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। वह इस प्रतियोगिता में 13 साल बाद पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। 2025-26 सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की विजेता इनुंगनबी 19 सितंबर 2026 को विश्व रैंकिंग में 70 किलोग्राम वर्ग में 45वें स्थान पर थीं। घुटने की गंभीर चोटों और सर्जरी के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जूडो में वापसी की है। उनके प्रदर्शन पर सबकी नजर है।

स्विंग की जादूगर पर रहेगी क्रिकेट प्रेमियों की नजर
क्रिकेट में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी स्विंग और गति से पहचान बना चुकीं रेणुका पर हिमाचल के खेल प्रेमियों की नजर है। एशियन गेम्स के कार्यक्रम में क्रिकेट टी-20 के रूप में शामिल है। जून 2026 तक रेणुका ने भारत के लिए तीन टेस्ट, 29 वनडे और 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उनके नाम वनडे में 42 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 70 विकेट हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/29 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 5/15 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed