फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Six New E-Buses Arrive in Solan Following Technical Upgrades Trials Soon

Himachal News: तकनीकी सुधार के बाद सोलन पहुंचीं छह नई ई-बसें, ट्रायल जल्द; कंपनी का दावा- कमियां दूर

Tue, 05 May 2026 09:43 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/सोलन।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/सोलन। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 05 May 2026 09:43 AM IST
सार

इलेक्ट्रिक बसों की नई खेप सोलन पहुंच गई है। इन बसों का जल्द ही प्रदेश के विभिन्न पहाड़ी रूटों पर ट्रायल शुरू किया जाएगा। इन बसों के सफल संचालन से प्रदेश में कार्बन उत्सर्जन कम होगा और यात्रियों को शोर मुक्त आधुनिक सफर की सुविधा मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Six New E-Buses Arrive in Solan Following Technical Upgrades Trials Soon
सोलन में पहुंची नई बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ग्रीन मोबिलिटी (हरित गतिशीलता) को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की नई खेप सोलन पहुंच गई है। हैदराबाद की कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने तकनीकी सुधारों के बाद 6 नई इलेक्ट्रिक बसें सोलन भेजी हैं। इन बसों का जल्द ही प्रदेश के विभिन्न पहाड़ी रूटों पर ट्रायल शुरू किया जाएगा। खास बात यह है कि ये बसें उन तकनीकी खामियों को दूर करने के बाद भेजी गई हैं, जो पिछले ट्रायल के दौरान सामने आई थीं। अब हिमाचल पथ परिवहन निगम की तकनीकी कमेटी भी इसकी जांच ट्रायल के दौरान करेगी। ट्रायल सफल होने पर प्रदेश को नई 297 बसों की सप्लाई मिलेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहले भी प्रदेशभर के विभिन्न रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल लिया गया था। उस दौरान पहाड़ी रास्तों और चढ़ाई पर बसों के प्रदर्शन में कुछ तकनीकी खामियां और पावर बैकअप से जुड़ी दिक्कतें पाई गई थीं। विभाग ने इन खामियों की रिपोर्ट तैयार कर कंपनी को भेजी थी। अब कंपनी ने उन सभी शिकायतों का निवारण कर तकनीकी रूप से अपग्रेडेड बसें दोबारा भेजी हैं। ये बसें केवल सोलन शहर तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि इन्हें प्रदेश के अन्य कठिन रूटों पर भी परखा जाएगा। 
विज्ञापन


इन बसों के सफल संचालन से प्रदेश में कार्बन उत्सर्जन कम होगा और यात्रियों को शोर मुक्त आधुनिक सफर की सुविधा मिलेगी। उधर, आरएम सोलन सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि बसों के पहुंचने के बाद अब इनके ट्रायल की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सफल ट्रायल के बाद इन बसों को नियमित रूटों पर उतारने की योजना है। इससे प्रदेश की परिवहन व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 297 बसें
एचआरटीसी के बेड़े में कुल 297 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होनी हैं। सोलन पहुंचीं इन बसों को अब शिमला, कुल्लू और चंबा जैसे कठिन जिलों के दुर्गम रूटों पर चलाकर देखा जाएगा। नई बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस ट्रैकिंग जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। परिवहन निगम का कहना है कि यदि यह ट्रायल सफल रहता है, तो कंपनी को बाकी बसों की सप्लाई के लिए हरी झंडी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed