Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal sirmour news: Barat stuck amid heavy rain in sirmour himachal pradesh

Himachal Rain: चार किमी पैदल चला दूल्हा, बिना मुहूर्त लिए सात फेरे, दुल्हन के घर ही रुके 45 बराती

Mon, 10 Jul 2023 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Jul 2023 12:58 PM IST
सार

अजय की शादी रोनहाट क्षेत्र के बोराड़ गांव के रामकुमार की बेटी अर्चना से थी। अजय अपने गांव से सुबह 60 बरातियों को लेकर बोराड़ गांव के लिए रवाना हुआ। कई स्थानों पर सड़क बंद होने के कारण बरातियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
himachal sirmour news: Barat stuck amid heavy rain in sirmour himachal pradesh
रास्ते में फंसे बराती। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश के बीच एक बरात रास्ते में फंस गई। सड़कें बंद होने से न तो शुभ मुहूर्त पर पहुंच सके और न ही दुल्हन की विदाई हो पाई। रविवार सुबह बरात लेकर गया दूल्हा करीब 6 घंटे तक रास्ते में फंसा रहा। इसके बाद पिता, भाई, पंडित समेत कुछ लोग दूल्हे को लेकर दुल्हन के गांव पहुंचे। दूल्हे ने दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। दरअसल, पिछले कई घंटों से लगातार जारी बारिश ने संगड़ाह के डाहर गांव के अजय कुमार की शादी का मजा किरकिरा कर दिया।

विज्ञापन


रविवार को अजय की शादी रोनहाट क्षेत्र के बोराड़ गांव के रामकुमार की बेटी अर्चना से थी। अजय अपने गांव से सुबह 60 बरातियों को लेकर बोराड़ गांव के लिए रवाना हुआ। कई स्थानों पर सड़क बंद होने के कारण बरातियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 8 बजे जब बरात बिंदोली के समीप पहुंची तो वहां करीब 200 फीट सड़क का नामोनिशान मिटा हुआ था। गाड़ियों को निकालना तो दूर लोग भी वहां से पैदल भी नहीं गुजर पा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच सिदोटी गांव के अशोक शर्मा और अन्य कुछ लोगों ने दूल्हे समेत 45 बरातियों को वहां से निकालकर करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर उन्हें बोराड़ गांव पहुंचाया, जबकि 15 बराती बिंदोली में ही फंस गए। बिंदोली में फंसे बरातियों को सुबह उन्होंने नाश्ता तो करा दिया था, लेकिन दिन के खाने की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। उन्हें बिंदोली में दिनभर भूखे प्यासे रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 4:00 बजे होनी थी दुल्हन की विदाई
बोराड़ में बरात के पहुंचने का समय 12: 00 बजे का तय था और शाम 4:00 बजे दुल्हन को विदा किया जाना था, लेकिन सड़कें बंद होने से आधी अधूरी बरात दिन में करीब 3:00 बजे बोराड़ पहुंची। मौसम खराब होने और भूस्खलन से सड़कें बंद होने के कारण रविवार को दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी। अब सोमवार को ही बोराड़ गांव से दुल्हन की विदाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed