{"_id":"68b2ab41f30b7aceb70589b9","slug":"himachal-shooter-who-shot-una-s-gaggi-in-salon-arrested-from-kharar-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ऊना के गग्गी को सैलून में गोलियों से भूनने वाला शूटर खरड़ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ऊना के गग्गी को सैलून में गोलियों से भूनने वाला शूटर खरड़ से गिरफ्तार
Sat, 30 Aug 2025 01:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी,ऊना।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:11 PM IST
सार
विपन होशियारपुर जिले के बस्सी मुदा, बाघपुर मंदिर का रहने वाला है। बताया जा रहा कि गिरफ्तार आरोपी विपन खरड़ के आसपास भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की गिरफ्त में हत्याकांड का अरोपी और बरामद हथियार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
ख्वाजा बसाल क्षेत्र में बीती 27 जुलाई को अरनियाला निवासी राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या मामले में पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पंजाब के होशियारपुर के शूटर विपन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 0.32 बोर की देसी पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं। विपन होशियारपुर जिले के बस्सी मुदा, बाघपुर मंदिर का रहने वाला है। बताया जा रहा कि गिरफ्तार आरोपी विपन खरड़ के आसपास भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन
उससे पहले ही पंजाब पुलिस की एजीटीएफ टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी पंजाब पुलिस की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी के अनुसार आरोपी विपन कुमार ऊना के बसाल में सैलून में हुए गग्गी हत्याकांड का मुख्य शूटर है। उसे मोहाली के साथ लगते खरड़ शहर से गिरफ्तार किया गया है। सिटी खरड़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया और आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि गग्गी की हत्या विदेश में बैठे गैंगस्टरों के बीच चल रही गैंगवार का नतीजा थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार यह गैंगवार लड्डी भजल उर्फ कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गैंग) की ओर से बब्बी राणा (सोनू खत्री गैंग) के खिलाफ चल रही दुश्मनी का हिस्सा थी। मृतक राकेश कुमार उर्फ गग्गी विदेश में बैठे गैंगस्टर बब्बी राणा का करीबी सहयोगी था, जबकि बब्बी राणा खुद सोनू खत्री का नजदीकी माना जाता है। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि गग्गी हत्या मामले में जिला पुलिस लगातार पड़ोसी राज्य पंजाब की पुलिस से संपर्क में है। खरड़ में गिरफ्तार आरोपी को जल्द ट्रांजिट रिमांड पर लाया जाएगा। उससे पूछताछ में कई अहम कड़ियां खंगाली जाएंगे। पूछताछ के बाद आरोपी के कुछ अन्य साथी भी गिरफ्तार होना तय है।
विज्ञापन