फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Shimla News: 97 percent candidates attend NEET exam 2023 in Shimla

NEET 2023: हजारों ने दिया नीट, आधे बाजू के कपड़े और टी-शर्ट में पहुंचे केंद्र

Sun, 07 May 2023 10:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 May 2023 10:06 PM IST
सार

परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले पुलिस कर्मियों ने अभ्यर्थियों की तलाशी ली। इस दौरान चश्मे, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, घड़ी, ऊंची हील वाले सेंडल को बाहर ही उतार लिया गया। पानी की भी केवल पारदर्शी बोतल ही साथ ले जाने दी गई।

विज्ञापन
Himachal Shimla News: 97 percent candidates attend NEET exam 2023 in Shimla
शिमला के एडवर्ड स्कूल में नीट परीक्षा में शामिल होने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर आते छात्र । - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से रविवार को प्रदेश भर में नीट करवाया गया। शिमला में 97 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। तय ड्रेस कोड के अनुसार अभ्यर्थी आधे बाजू के कपड़े और चप्पल में परीक्षा केंद्र आए। केंद्रों में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक परीक्षा करवाई गई। राजधानी में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 3,862 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। इसमें 3,776 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन


केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ सुबह 10:00 बजे से केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। अभ्यर्थियों को 11:00 बजे के बाद परीक्षा हाल में भेजना शुरू किया गया। प्रवेश से पहले पुलिस कर्मियों ने अभ्यर्थियों की तलाशी ली। इस दौरान चश्मे, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, घड़ी, ऊंची हील वाले सेंडल को बाहर ही उतार लिया गया। पानी की भी केवल पारदर्शी बोतल ही साथ ले जाने दी गई। मास्क और पैन परीक्षा केंद्रों में ही दिए गए। सभी केंद्रों पर कैमरों के जरिये निगरानी रखी जा रही थी।
विज्ञापन


परीक्षा खत्म होने के बाद बोले अभ्यर्थी, अच्छा हुआ पेपर
आरूषि शर्मा ने कहा कि पेपर अच्छा हुआ लेकिन परीक्षा के दौरान रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने उलझन में डाला। यामिनी शर्मा ने कहा कि पहली बार परीक्षा दी। इसलिए थोड़ा घबराई हुई थी। पेपर ज्यादा अच्छा नहीं हुआ। पारूल शर्मा ने कहा कि भौतिक विज्ञान के प्रश्न कठिन थे। समय से पहले ही पेपर पूरा कर लिया था। द्वियाशं शर्मा ने कहा कि ज्यादातर प्रश्न एनसीआरटी के सिलेबस में से ही आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों में बने थे परीक्षा केंद्र
राजधानी में नीट की परीक्षा के लिए बने दस परीक्षा केंद्रो में सेंट थॉमस शिमला, सेंट एडवर्ड, दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला, डीएवी लक्कड़ बाज़ार, डीएवी न्यू शिमला, सरस्वती पैराडाइज स्कूल संजौली, लॉरेंट कॉन्वेंट ताराहाल, कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी नवबहार, चैप्सली भराड़ी और सेक्रेड हार्ट स्कूल ढली शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed