{"_id":"68944aece2381b9a3c062462","slug":"himachal-seed-garlic-reached-solan-market-will-be-available-at-half-price-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सोलन मंडी में पहुंचा बीज का लहसुन, आधे दामों पर मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सोलन मंडी में पहुंचा बीज का लहसुन, आधे दामों पर मिलेगा
Thu, 07 Aug 2025 12:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:14 PM IST
सार
सब्जी मंडी सोलन में कश्मीर से लहसुन का बीज पहुंच गया है। इस बार लहसुन की बंपर फसल होने के कारण इसके दाम आधे हो गए हैं।
विज्ञापन
सोलन मंडी में पहुंचा बीज का लहसुन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की सब्जी मंडी सोलन में कश्मीर से लहसुन का बीज पहुंच गया है। इस बार लहसुन की बंपर फसल होने के कारण इसके दाम आधे हो गए हैं। सोलन, सिरमौर और शिमला के लिए यहां से बीज सप्लाई किया जाएगा। दो ट्रक सोलन मंडी में पहुंचे हैं। किसानों को लहसुन का बीज 90 रुपये प्रति किलो तक मिलेगा। जबकि पिछले वर्ष इसके दाम 140 से 170 रुपये दाम थे। सोलन, सिरमौर, कुल्लू सहित दूसरे जिलों में सितंबर से अक्तूबर के बीच लहसुन की बिजाई का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
सोलन सब्जी मंडी से इन दिनों सिरमौर और सोलन के किसान लहसुन बीज की खरीद भी कर रहे हैं।जिला सोलन में हर वर्ष लहसुन से करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। सोलन, सिरमौर का लहसुन सोलन मंडी से देश सहित विदेश को भी सप्लाई किया जाता हैं। जिला सोलन के करीब 500 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की पैदावार की जाती है। कृषि विभाग भी लहसुन का बीज किसानों को वितरित करता है, लेकिन अधिकतर किसान बीज की खरीद बाजार से ही करते हैं।
विज्ञापन
लहसुन में बहुत से औषधीय गुण हैं। इस कारण इसकी मांग पूरे वर्ष रहती है। इस वर्ष भी किसानों को लहसुन के अच्छे दाम मिले हैं। लहसुन 250 रुपये प्रति किलो तक भी मंडी में बिका है। सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती आशीष ठाकुर, नीरज ठाकुर और अंकुश कंवर ने बताया कि मंडी में लहसुन का बीज पहुंच गया है। किसानों ग्रेड के हिसाब से बीज खरीद रहे हैं। उधर, इस बारे में मंडी समिति के सचिव अरूण शर्मा ने कहा कि सोलन मंडी में कश्मीर से बीज का लहसुन पहुंच गया है। किसानों ने खरीदना भी शुरू कर दिया है। अभी इसके दाम 90 रुपये प्रतिकिलो तक हैं।
विज्ञापन