{"_id":"5f60ec038ebc3e5e490ff350","slug":"himachal-sdm-asp-gets-bolero-executive-engineer-have-11-lakh-car-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एसडीएम-एएसपी को बोलेरो, एक्सईएन के पास 11 लाख की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एसडीएम-एएसपी को बोलेरो, एक्सईएन के पास 11 लाख की कार
Wed, 16 Sep 2020 01:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग में 11 लाख की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलशक्ति विभाग आजकल महंगी गाड़ियों की खरीद को लेकर सुर्खियों में हैं। मंडी के धर्मपुर डिविजन में 25 लाख रुपये की कीमत की महंगी कार खरीदने के साथ ही हमीरपुर जिले में भी जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के लिए महंगी गाडि़यां खरीदने को लेकर अब मंत्री का विभाग चर्चा में है। जलशक्ति विभाग मंडल भोरंज में भी विभाग के एक्सईएन के नाम पर करीब 11 लाख रुपये की महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार खरीदी गई है। कार की शोरूम कीमत 10.78 लाख रुपये दस्तावेजों में दिखाई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा जीएसटी समेत रजिस्ट्रेशन पर 40 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। सरकारी विभाग ने इस 11 लाख रुपये के लग्जरी वाहन पर एचपी-74बी-1200 पसंद का नंबर लेने के लिए 5 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च किए हैं। इस लग्जरी वाहन की रजिस्ट्रेशन और लाइसेंसिंग अथारिटी के पास 22 जनवरी 2020 को हुई है। हैरानी की बात है कि हमीरपुर में पांचों उपमंडलों में सेवाएं दे रहे सभी एसडीएम (एचएएस) अधिकारियों के पास छोटे वाहन हैं।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस सेवाएं (एचपीएस) स्तर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपपुलिस अधीक्षकों के पास भी छोटी गाडि़यां हैं। जिले में अन्य मंडलों में सेवाएं दे रहे जलशक्ति विभाग के पास भी महिंद्रा की बोलेरो गाडि़यां हैं, लेकिन भोरंज एक्सईएन के नाम पर 11 लाख रुपये कीमत की लग्जरी कार खरीदना समझ से परे है। हालांकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भोरंज एक्सईएन के नाम पर खरीदी गई कार का प्रयोग हमीरपुर में जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता ही कर रहे हैं। जबकि एक्सईएन भोरंज को पांच माह पूर्व ही महिंद्रा बोलेरो दी गई है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार में फिजूलखर्ची शर्मनाक : दीपक
प्रदेश कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि महंगी गाडि़यां खरीदना भाजपा सरकार की फिजूलखर्ची को दर्शाता है। जिस तरह से महंगी गाड़ी के साथ ही महंगे दामों पर गाड़ी का नंबर खरीदा गया है, उसकी भी जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। ये दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
सुबह से लेकर शाम तक काम करते हैं, वाहन तो चाहिए
हमीरपुर में जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता को महिंद्रा की एक्सयूवी कार दी गई है। यह ज्यादा महंगी कार नहीं है। एयर कंडीशन गाड़ियां तो सभी जगह होती हैं। विभाग के अधिकारी फील्ड में सुबह से लेकर शाम तक काम करते हैं तो एयर कंडीशनर गाड़ी तो चाहिए ही। कार को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही खरीदा गया है। -ई. दिवेश भारद्वाज, मुख्य अभियंता, जलशक्ति विभाग हमीरपुर।