फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal School Education Board will charge Rs 100 from students for passing out certificate

HPBOSE News: विद्यार्थियों से उत्तीर्ण प्रमाणपत्र के लिए 100 रुपये वसूलेगा हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड

Wed, 22 Nov 2023 07:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Nov 2023 07:04 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को उत्तीर्ण प्रमाणपत्र के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा। यह राशि वार्षिक परीक्षा शुल्क के साथ जमा होगी। 

विज्ञापन
himachal School Education Board will charge Rs 100 from students for passing out certificate
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को उत्तीर्ण प्रमाणपत्र के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा। यह राशि वार्षिक परीक्षा शुल्क के साथ जमा होगी। इसके बाद परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को अंक तालिका (मार्कशीट) के साथ पास होने का प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सत्र 2023-24 के लिए सरकारी और संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों के नियमित परीक्षार्थियों को पास होने का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए यह शुल्क लेगा। गौरतलब है कि इससे पहले बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को केवल मार्कशीट ही भेजी जाती रही है।
विज्ञापन


पिछले शिक्षा सत्र में 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को इस वर्ष बोर्ड की ओर से प्रमाण पत्र भेजे जा रहे हैं। यह प्रमाण पत्र कुछ स्कूलों में पहुंचे हैं लेकिन कई में पहुंचने बाकी हैं। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए परीक्षा शुल्क की अधिसूचना जारी की है। इसमें 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुल्क भारी वृद्धि की है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. (मेजर) विशाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि इस बार दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जो पासिंग प्रमाण पत्र भेजा जाएगा, उसके लिए परीक्षा शुल्क के साथ 100 रुपये अतिरिक्त जमा करवाने होंगे।

इस अधिसूचना के जारी होते ही अभिभावकों में रोष भी बढ़ गया है। हैरानी की बात यह है कि दिव्यांगों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस आदि वर्ग के लिए भी किसी प्रकार की शुल्क में छूट नहीं दी गई है।

शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के लिए सालाना परीक्षा शुल्क 500 से बढ़ाकर 950 रुपये कर दिया है। इसमें माइग्रेशन और पासिंग प्रमाण पत्र का शुल्क भी शामिल हैं। वहीं जमा दो का वार्षिक परीक्षा शुल्क 115 रुपये बढ़ाया गया है। समय पर यह शुल्क जमा न करने पर अतिरिक्त शुल्क अलग से भरा होगा।


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डाॅ.(मेजर) विशाल शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना में वार्षिक परीक्षा शुल्क में वृद्धि करते हुए पासिंग प्रमाण पत्र के लिए 100 रुपये का शुल्क लेने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed