{"_id":"60e30ec12a2dd214487a8b4e","slug":"himachal-school-education-board-tet-of-eight-subjects-will-be-from-july-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: नौ जुलाई से होगा आठ विषयों का टेट, यहां देखें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: नौ जुलाई से होगा आठ विषयों का टेट, यहां देखें शेड्यूल
Mon, 05 Jul 2021 07:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:23 PM IST
सार
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि नौ जुलाई से आठ विषयों का टेट का आयोजन होगा। परीक्षा केंद्र या अनुक्रमांक संबंधी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यार्थी किसी भी कार्यालय दिवस को स्वयं या बोर्ड के दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि नौ जुलाई से आठ विषयों का टेट होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 और दोपहर दो से शाम 4:30 तक परीक्षाएं ली जाएंगी। नौ जुलाई को पहले दिन सुबह 10 बजे जेबीटी टेट और दोपहर को शास्त्री टेट की परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थी लिखित परीक्षाओं के लिए अपने अनुक्रमांक पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शाए गए लिंक पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त बोर्ड कार्यालय द्वारा जारी अनुक्रमांक पत्र में उल्लेखित परीक्षार्थी के विवरण जैसे की परीक्षार्थी का नाम, पिता का नाम, जाति व उपजाति में परीक्षार्थी से ऑनलाईन आवेदन करते समय अगर कोई त्रुटि हो गई हो तो परीक्षार्थी अनुक्रमांक पत्र जारी होने की तिथि से 20 जुलाई (15 दिनों के भीतर) तक बोर्ड कार्यालय में शुद्धि के लिए दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं। इसके उपरांत विभागीय परीक्षा शाखा द्वारा इन विषयों के विवरणों में शुद्धि के लिए विचार नहीं किया जाएगा। अनुक्रमांक पत्र अलग से डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा केंद्र या अनुक्रमांक संबंधी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यार्थी किसी भी कार्यालय दिवस को स्वयं या बोर्ड के दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
किस दिन होगी कौन सी परिक्षा
तिथि विषय समय
9 जुलाई जेबीटी टेट सुबह 10 से 12:30
9 जुलाई शास्त्री टेट दोपहर 2 से 4:30
10 जुलाई टीजीटी नॉन मेडिकल टेट सुबह 10 से 12:30
10 जुलाई भाषा अध्यापक टेट दोपहर 2 से 4:30
11 जुलाई टीजीटी आर्टस टेट सुबह 10 से 12:30
11 जुलाई टीजीटी मेडिकल टेट दोपहर 2 से 4:303
12 जुलाई पंजाबी टेट सुबह 10 से 12:30
12 जुलाई उर्दू टेट दोपहर 2 से 4:30