फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board removed many chapters from books from 6th to 12th

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छठी से 12वीं तक की पुस्तकों से कई अध्याय हटाए

Sun, 24 Mar 2024 11:11 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Mar 2024 11:11 AM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम कम करने की कवायद के तहत छठी से 12वीं तक की पुस्तकों से कई अध्यायों को हटा दिया है। 

विज्ञापन
Himachal School Education Board removed many chapters from books from 6th to 12th
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम कम करने की कवायद के तहत छठी से 12वीं तक की पुस्तकों से कई अध्यायों को हटा दिया है। इसके चलते अब सातवीं के बच्चे विज्ञान की पुस्तक में ‘जल: एक बहुमूल्य संसाधन’ अध्याय नहीं पढ़ेंगे। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में होने वाली पढ़ाई के दौरान इसे पाठ्यक्रम हटाया गया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एनसीआरटी के निर्देशों के बाद इसको हटाया है। इसका मकसद पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत कम करना है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली की ओर से तैयार पुस्तकों को उनकी अनुमति से हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए मुद्रित करवाता है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छठी से 12वीं तक के पाठ्यक्रमों में कुछ अध्ययन सामग्री को हटाए जाने के फलस्वरूप पाठ्यक्रम में युक्तीकरण किया है। शिक्षा बोर्ड ने भी शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की तर्ज पर पाठ्यक्रम में किए युक्तीकरण के अनुसार ही पाठ्यपुस्तकों का मुद्रण करवाया है। बोर्ड की ओर से कुछ पुस्तकें पहले ही मुद्रित की हैं, जबकि नई मुद्रित पुस्तकों में कुछ अध्यायों को हटाया गया है। इसी कड़ी में सातवीं की वसंत भाग-2 पुस्तक से अध्याय-2 दादी मां, अध्याय-6 रक्त और हमारा शरीर, अध्याय-9 चिड़िया की बच्ची, अध्याय-12 कंचा और अध्याय-20 विप्लव गायन को हटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विज्ञान की पुस्तक में अध्याय-3 रेशों से वस्त्र तक, अध्याय-7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन, अध्याय-8 पवन, तूफान और चक्रवात, अध्याय-9 मृदा और अध्याय-16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन को हटाया गया है। इसके अलावा गणित विषय से भी कई अध्यायों में संशोधन किया है। ए अलाइन हैंड पुस्तक से अध्याय-3 द डस्टर, अध्याय-4 द कॉप एंड एंथीम और अध्याय-6 आई वांट समथिंग इन ए चेग को हटाया है। वहीं अन्य कक्षाओं से भी कई विषयों से अध्यायों और पृष्ठों को हटाया है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एनसीईआरटी के निर्देशानुसार नई प्रिंट करवाई किताबों से कुछ अध्यायों को हटाया है। इन हटाए अध्यायों और पाठ्यक्रम को स्कूलों को न पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में किन अध्यायों को हटाया गया है, इसकी पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, एचपी बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed