फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board increased scholarship by Rs 5,000, Good news for the meritorious

खुशखबर: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5,000 रुपये बढ़ाई छात्रवृत्ति, अगले सत्र से संस्कृत-वैदिक गणित की पढ़ाई

Fri, 06 May 2022 09:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 May 2022 09:31 PM IST
सार

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बैठक में स्कूल शिक्षा बोर्ड मेधावी छात्रवृत्ति की राशि को बढ़ा दिया गया है। पहले दसवीं कक्षा के 400 मेधावियों को 7,200 रुपये की छात्रवृत्ति दो वर्ष के लिए दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ा कर 12 हजार रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
Himachal School Education Board increased scholarship by Rs 5,000, Good news for the meritorious
स्कूल शिक्षा बोर्ड की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मेधावी छात्रवृत्ति योजना की राशि में एकमुश्त 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बैठक में स्कूल शिक्षा बोर्ड मेधावी छात्रवृत्ति की राशि को बढ़ा दिया गया है। पहले दसवीं कक्षा के 400 मेधावियों को 7,200 रुपये की छात्रवृत्ति दो वर्ष के लिए दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ा कर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। जमा दो कक्षा के आर्ट्स और कॉमर्स संकाय के 100-100 मेधावियों को मिलने वाली 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति को बढ़ा कर अब 15 हजार रुपये किया गया है। इसके अलावा विज्ञान संकाय के छात्रों को मिलने वाली 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति को बढ़ा कर अब 17 हजार रुपये कर दिया गया है। 

विज्ञापन


अब अगले सत्र से शुरू होगी संस्कृत-वैदिक गणित की पढ़ाई
 स्कूलों में संस्कृत और वैदिक गणित की पढ़ाई अब अगले सत्र से शुरू होगी। डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बैठक की अध्यक्षता की। सोनी ने बताया कि कोविड के कारण शैक्षणिक सत्र 2022-23 से तीसरी कक्षा से संस्कृत और छठी कक्षा से वैदिक गणित की पढ़ाई को शुरू नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने संबंधित विषयों के पाठ्यक्रम को तैयार कर लिया है। दोनों ही विषयों की पढ़ाई को आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में कर्मचारियों से संबंधित फैसले भी लिए गए हैं, जिसमें मुख्यता बोर्ड कर्मचारियों को 1-1-2016 से लंबित पे रिवीजन स्केल देने का फैसला लिया गया है। इसकी नोटिफिकेशन सरकार ने जारी कर दी है।
विज्ञापन


बोर्ड शुरू करेगा सिंगल चाइल्ड मेधावी छात्रवृत्ति योजना
स्कूल शिक्षा बोर्ड अब राधाकृष्ण छात्रवृत्ति योजना में सिंगल चाइल्ड मेधावी छात्रवृत्ति योजना को भी शुरू करेगा। इस दौरान दो सिंगल चाइल्ड छात्राओं को शिक्षा बोर्ड फंड में मिलने वाले ब्याज को इस छात्रवृत्ति के तौर पर दिया जाएगा। इससे पहले भी यह छात्रवृत्ति मेरिट और अभ्यर्थी की इनकम को देखते हुए दसवीं-12वीं के 14-14 मेधावियों को दी जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य भट्ट नाम से जाना जाएगा शिक्षक सदन
डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि बोर्ड मुख्यालय में शिक्षक सदन का निर्माण हो रहा है, जिस पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सदन का नाम महान वैज्ञानिक आर्य भट्ट सदन रखा जाएगा। 

बोर्ड ने तैयार कीं संगीत प्रज्ञा-एक और दो के नाम से म्यूजिक बुक्स
वहीं उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अब म्यूजिक विषय की पुस्तकें भी बनाई हैं। यह पुस्तकें छठी से लेकर दसवीं कक्षा के लिए संगीत प्रज्ञा भाग-एक और 11वीं-12वीं के लिए बनाई गई पुस्तक का नाम संगीत प्रज्ञा भाग-दो रखा गया है। 


बोर्ड को जल्द मिलेंगे 25 जेओए
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड को जल्द ही 25 कर्मचारी मिलेंगे। इन कर्मचारियों की भर्ती के लिए चयन बोर्ड के पास भेजा गया है, जहां से यह प्रक्रिया लटकी हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही बोर्ड को यह कर्मी मिलेंगे। वहीं बोर्ड बैठक में 23 और जेओए के पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा लोअर डिविजनल क्लर्क के भी 14 पद भरे जाएंगे, जिनमें से पांच नियुक्तियां प्रोमोशन के तहत की जाएंगी, वहीं नौ पदों को स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के तहत भरा जाएगा। बैठक में बोर्ड सचिव डॉ. मधु चौधरी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed