फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal School Education Board: If caught copying, you will not be able to appear in the exam for three years

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: नकल करते पकड़े तो तीन साल नहीं दे सकेंगे परीक्षा

Tue, 04 Mar 2025 11:44 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Mar 2025 11:44 AM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में अगर इस बार परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए तो वे अगले तीन साल तक परीक्षा नहीं दे सकेंगे।

विज्ञापन
Himachal School Education Board: If caught copying, you will not be able to appear in the exam for three years
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में अगर इस बार परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए तो वे अगले तीन साल तक परीक्षा नहीं दे सकेंगे। नकल के मामले रोकने को लेकर इस बार स्कूल शिक्षा बोर्ड सख्त हुआ है। इससे पहले जिस पेपर में नकल करते हुए परीक्षार्थी को पकड़ा जाता था, उस पेपर में ही उसका यूएमसी केस बना कर संबंधित विषय में फेल किया जाता था। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होने वाली हैं।

विज्ञापन


इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 2,300 परीक्षा केंद्र निजी और सरकारी स्कूलों में शिक्षा बोर्ड ने बनाए हैं। चार मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड जहां मुख्यालय से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखेगा। वहीं अधीक्षक-उपाधीक्षक, बोर्ड के गठित उड़नदस्ते, एसडीएम और शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों के अलावा परीक्षा हाल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से भी परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इस बोर्ड बोर्ड प्रबंधन ने नकल के मामले रोकने को विशेष तैयारियां की हैं। अगर परीक्षा के दौरान कोई विद्यार्थी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ नकल करते पकड़ा जाता है तो उसे तीन साल के लिए परीक्षा देने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले नकल करने वाले परीक्षार्थी का यूएमसी केस बनाकर संबंधित विषय में ही फेल किया जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed