फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board: Counseling for 197 seats of DELEd on 26 and 27 December

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड की 197 सीटों के लिए 26 और 27 दिसंबर को काउंसलिंग

Tue, 20 Dec 2022 07:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Dec 2022 07:17 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डीएलएड सत्र 2022-24 में निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। यह काउंसलिंग प्रक्रिया 26 और 27 दिसंबर को बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। 

विज्ञापन
Himachal School Education Board: Counseling for 197 seats of DELEd on 26 and 27 December
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डीएलएड सत्र 2022-24 में निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। यह काउंसलिंग प्रक्रिया 26 और 27 दिसंबर को बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। दो दिन तक चलने वाली इस काउंसलिंग के लिए शिक्षा बोर्ड ने 5,108 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है।  यह काउंसलिंग प्रक्रिया सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड दोनों प्रकार की सीटों के लिए होगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर शिक्षा बोर्ड ने 26 दिसंबर को 2,500, जबकि 27 दिसंबर को 2,608 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। बोर्ड ने शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वह बोर्ड की ओर से तय तिथि के अनुसार ही बोर्ड मुख्यालय में काउंसलिंग के लिए पहुंच जाएं।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा फार्म भरकर मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कैटेगिरी, उप कैटेगिरी और अन्य संबधित प्रमाण पत्रों के साथ सत्यापित फोटो कॉपी भी साथ लानी होगी। रिक्त सीटों की संख्या अब कम है, इसलिए अभ्यर्थी अपने वर्ग, उपवर्ग के अनुसार रिक्तियों को ध्यान में रखकर ही काउंसलिंग में भाग लेने की अपील बोर्ड प्रबंधन ने की है। इस दौरान बोर्ड की ओर से निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कुल 197 सीटों को भरा जाएगा। इनमें 55 सब्सिडाइज्ड, जबकि 142 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें हैं। प्रदेश के विभिन्न मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में डीएलएड की रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग करवाई जाएगी। यह काउंसलिंग 26 और 27 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से बोर्ड मुख्यालय में शुरू होगी।  - डॉ. मधु चौधरी, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed