फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board: Apply for examination question papers till 31st with examination fee.

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के लिए परीक्षा शुल्क के साथ 31 तक करें आवेदन

Thu, 21 Dec 2023 10:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Dec 2023 10:46 PM IST
सार

बोर्ड की ओर से मार्च 2024 में संचालित की जाने वाली तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नौंवी और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए कक्षावार और विषयवार प्रश्नपत्रों की मांग को ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
Himachal School Education Board: Apply for examination question papers till 31st with examination fee.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2024 में संचालित की जाने वाली तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नौंवी और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए कक्षावार और विषयवार प्रश्नपत्रों की मांग को ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। प्रश्नपत्रों के लिए प्रदेश के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक 31 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सचिव डॉ. विशाल सूद ने बताया कि ग्रीष्मकालीन विद्यालयों की तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की मार्च 2014 में संचालित की जाने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के समस्त राजकीय और शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों से प्रश्नपत्रों की मांग बारे ऑनलाइन भरने के बारे में कहा है। तीसरी और पांचवीं के प्रति छात्र से 100 रुपये, जबकि आठवीं कक्षा के प्रति छात्र से 150 रुपये वसूल किए जाएंगे।

विज्ञापन


सभी मुखिया बोर्ड की ओर से जारी प्रपत्र के अनुसार अपने-अपने खंड को अपने विद्यालय के प्रश्नपत्रों की मांग सूची को तैयार करवाकर 31 दिसंबर तक भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद कोई भी प्रश्नपत्रों की मांग बोर्ड की ओर से स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं प्रश्नपत्रों की अनुपलब्धता और कमी की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के मुखिया की होगी। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्रों की मांग और परीक्षा शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन


नौवीं, 11वीं के लिए 50 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन
नौवीं और 11वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए कक्षावार और विषयवार प्रश्नपत्रों की मांग को 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 9वीं और 11वीं कक्षा के प्रति छात्र से 150 रुपये, जबकि 50 रुपये विलंब शुल्क के साथ 200 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से मांग की जा सकती है। बोर्ड की ओर से निर्धारित तिथि के बाद किसी भी तरह की छूट प्रदान नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विलंब शुल्क के साथ 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed