फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal School Education Board: Annual examinations of SOS will be held from April 6

स्कूल शिक्षा बोर्ड: छह अप्रैल से होगी एसओएस की वार्षिक परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

Sat, 26 Mar 2022 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Mar 2022 06:54 PM IST
सार

शेड्यूल के अनुसार आठवीं की परीक्षाएं सात अप्रैल से 18 अप्रैल तक होंगी। 10वीं की परीक्षाएं सात अप्रैल से 20 और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं छह अप्रैल से 28 अप्रैल तक सायंकालीन सत्र में पौने दो बजे से पांच बजे तक होंगी। 

विज्ञापन
himachal School Education Board: Annual examinations of SOS will be held from April 6
वार्षिक परीक्षाएं(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अप्रैल माह में राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का संचालन करेगा। बोर्ड ने इन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार आठवीं की परीक्षाएं सात अप्रैल से 18 अप्रैल तक होंगी। 10वीं की परीक्षाएं सात अप्रैल से 20 और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं छह अप्रैल से 28 अप्रैल तक सायंकालीन सत्र में पौने दो बजे से पांच बजे तक होंगी। वहीं राज्य मुक्त विद्यालय की प्रेक्टिकल परीक्षाओं के संचालन के लिए तिथियों का निर्धारण बोर्ड की ओर से अलग से किया जाएगा। परीक्षा संचालन में नियुक्त समस्त स्टाफ के साथ ही परीक्षार्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि छह से 28 अप्रैल तक राज्य मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करेगा। 

विज्ञापन


आठवीं कक्षा की डेटशीट
सात अप्रैल को अंग्रेजी, आठ को संस्कृत, नौ को कला व गृह विज्ञान, 11 को हिंदी, 13 को सामाजिक विज्ञान, 16 को गणित और 18 अप्रैल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


10वीं कक्षा 
सात अप्रैल को अंग्रेजी, आठ को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, नौ को कंप्यूटर साइंस और 11 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 12 अप्रैल को गृह विज्ञान, जबकि 13 अप्रैल को कला-ए, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, हेल्थकेयर, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई और मीडिया व एंटरटेनमेंट विषय की परीक्षा होगी। 16 को गणित, 18 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और 20 अप्रैल को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं कक्षा 
12वीं कक्षा की परीक्षाएं छह अप्रैल से शुरू होंगी। छह अप्रैल को अंग्रेजी, सात को होमसाइंस, आठ को गणित, 12 को बायोलाजी व बिजनेस स्टडी, 13 को पॉलिटिकल साइंस, 16 को केमिस्ट्री व हिंदी, 18 को अकाउंटेंसी, 19 को फिजिक्स व हिस्टी, 20 को उर्दु, 21 को सोशोलाजी, 22 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन व 23 को इकोनामिक्स विषय की परीक्षा होगी। वहीं 25 अप्रैल को ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, हेल्थकेयर, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड होस्टिपेलिटी, टेलिकाम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई और मीडिया व इंटरटेनमें, 26 को फिजिकल एजुकेशन व कम्प्यूटर साइंस, 27 को जियोग्राफी और 28 अप्रैल को संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed