फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board: Affiliation fee doubled, fee for NOC increased three times

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: संबद्धता फीस दोगुना, एनओसी के लिए तीन गुना बढ़ाया शुल्क

Fri, 06 Oct 2023 11:23 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Oct 2023 11:23 AM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड अधिनियम की धारा 19 (3) की शक्तियों का प्रयोग करते हुए निजी शिक्षण संस्थानों से संबद्धता रेगुलेशन के नियम 16.12.1 और 16.6.1 के तहत लिए जाने वाले संबद्धता शुल्क में संशोधन किया है। 

विज्ञापन
Himachal School Education Board: Affiliation fee doubled, fee for NOC increased three times
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त करने के लिए अब निजी स्कूलों को दोगुना फीस चुकानी होगी। इसके अलावा बोर्ड से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) प्राप्त करने की फीस तीन गुना चुकानी होगी। नई संबद्धता के लिए पहले 10 हजार लिए जाते थे। अब 20 हजार रुपये फीस ली जाएगी। एनओसी के लिए पहले 50 हजार, अब 50 लाख रुपये लिए जाएंगे। यह आदेश पहली अक्तूबर, 2023 और इसके बाद आवेदन करने वाले सभी निजी शिक्षण संस्थानों पर लागू होंगे।  जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड अधिनियम की धारा 19 (3) की शक्तियों का प्रयोग करते हुए निजी शिक्षण संस्थानों से संबद्धता रेगुलेशन के नियम 16.12.1 और 16.6.1 के तहत लिए जाने वाले संबद्धता शुल्क में संशोधन किया है। नए संशोधन के तहत निजी स्कूलों को संबद्धता प्राप्त करने के लिए बोर्ड को दोगुनी फीस देनी होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा संबद्धता नवीकरण, अपग्रेडेशन, तीन और पांच साल के संबद्धता शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है।  उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने 31 अक्तूबर तक सूबे में नौवीं से 12वीं कक्षा तक खुलने वाले नए स्कूल, अपग्रेडेशन और पहले से चल रहे स्कूलों की संबद्धता के नवीकरण के लिए आवेदन मांगे हैं। बोर्ड प्रबंधन की ओर से जारी अधिसूचना के तहत शर्तों को पूरा करने वाले निजी शिक्षण संस्थानों को संबद्धता के लिए ऑनलाइन माध्यम से 31 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा। 30 नवंबर तक प्राप्त आवेदनों का निरीक्षण होगा। निरीक्षण के दौरान पाई गईं कमियों के बारे में संबंधित संस्थानों को सूचित करने का समय 15 दिसंबर तक रहेगा। 30 दिसंबर तक संस्थान कमियों को दूर कर सकेंगे। शिक्षा बोर्ड 31 जनवरी, 2024 तक संबद्धता के लिए पहुंचे आवेदनों पर लिए गए निर्णयों के बारे में सूचित करेगा।
विज्ञापन


शुल्क में कितनी हुई बढ़ोतरी
मद                 पहले              अब          
संबद्धता         10 हजार        20 हजार 
अपग्रेडेशन     10 हजार        20 हजार
रिन्युअल         5  हजार        10 हजार
तीन साल        24 हजार       30 हजार
पांच साल       40 हजार        50 हजार
एनओसी        50 हजार       1.50 लाख
निरीक्षण         2500             5000

निजी शिक्षण संस्थानों की संबद्धता के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं।  इस बार संबद्धता शुल्क में संशोधन किया है। -डॉ. विशाल शर्मा, सचिव, शिक्षा बोर्ड धर्मशाला 

विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed