फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal scholarship scam news: officers who investigate Recognition of nine institutions on cbi Radar

हिमाचल: नौ फर्जी शिक्षण संस्थानों की मान्यता जांचने वाले अफसर सीबीआई रडार पर

Fri, 19 Feb 2021 11:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Feb 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
himachal scholarship scam news: officers who investigate Recognition of nine institutions on cbi  Radar
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में खुले नौ फर्जी शिक्षण संस्थानों की मान्यता जांचने वाले शिक्षा निदेशालय के अफसर सीबीआई रडार पर आ गए हैं। 265 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में उच्च शिक्षा निदेशालय की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। चार नाइलेट, चार स्किल डेवलपमेंट और एक आईटीआई के नाम पर चल रहे फर्जी संस्थानों की जांच का जिम्मा देख रहे अधिकारी और कर्मचारी अब निशाने पर आ गए हैं। कई वर्षों तक बिना मान्यता चल रहे इन संस्थानों की बगैर जांच किए ही शिक्षा निदेशालय से धनराशि जारी होती रही। अब इन संस्थानों के निदेशकों की गिरफ्तारी से उच्च शिक्षा निदेशालय में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने बताया कि  संस्थानों की मान्यता जांचने वाले अफसरों की सूची तलब की जाएगी। नौ फर्जी संस्थानों को किस आधार पर छात्रवृत्ति जारी होती रही, इसकी पड़ताल होगी। शिक्षा विभाग के अफसरों की संलिप्तता भी जांची जाएगी। उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन संस्थानों की मान्यता सहित अन्य दस्तावेजों की जांच करने वाले कई अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कुछ के तबादले भी हो गए हैं। छात्रवृत्ति घोटाला सामने आते ही सरकार ने शिक्षा निदेशालय की छात्रवृत्ति शाखा का सारा स्टाफ बदल दिया था। छात्रवृत्ति घोटाले के मुख्य आरोपी और निदेशालय में बतौर अधीक्षक सेवाएं दे चुके अरविंद राज्टा के साथ काम करने वाले स्टाफ से भी आने वाले दिनों में सीबीआई जवाबतलबी करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed