{"_id":"63889981bd451a6f534878d0","slug":"himachal-s-under-19-women-s-cricket-team-announced-harshita-will-be-the-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Women Cricket Team: हिमाचल की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम घोषित, हर्षिता होंगी कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Women Cricket Team: हिमाचल की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम घोषित, हर्षिता होंगी कप्तान
Thu, 01 Dec 2022 05:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Dec 2022 05:40 PM IST
सार
अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हर्षिता राजपूत को हिमाचल प्रदेश की कप्तानी सौंपी गई है। टीम का पहला मुकाबला केरल के त्रिवेंद्रम में सात दिसंबर को दिल्ली के साथ होगा। खेला जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला वर्ग की अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हर्षिता राजपूत को हिमाचल प्रदेश की कप्तानी सौंपी गई है। टीम का पहला मुकाबला केरल के त्रिवेंद्रम में सात दिसंबर को दिल्ली के साथ होगा। खेला जाएगा। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। हर्षिता राजपूत को कप्तान और देवांशी वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
टीम में वंशिका ठाकुर, अंशिका ठाकुर, रितिका ठाकुर, साक्षी ठाकुर,अनाहिता सिंह, खुशी चौहान, मनीषा रावत, कृतिका कंवर, ईमानी रानी, अंशिता संदल, तविशवाला, तनवी मेहरा और ईशानी दास की जगह दी है। वरुण शर्मा को टीम का कोच और मनीष गुप्ता को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि बीसीसीआई की वुमन अंडर-19 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल टीम के मुकाबले
7 दिसंबर हिमाचल- दिल्ली
8 दिंसबर हिमाचल- उत्तराखंड
10 दिसंबर हिमाचल- राजस्थान
12 दिसंबर हिमाचल- नागालैंड
14 दिसंबर हिमाचल- असम