फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's senior women's cricket team will play pre-quarterfinals with Goa

धर्मशाला: हिमाचल की सीनियर महिला क्रिकेट टीम गोवा के साथ खेलेगी प्री क्वार्टर फाइनल

Mon, 25 Apr 2022 11:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Apr 2022 11:29 PM IST
सार

सीनियर टी-20 प्रतियोगिता के एलीट ग्रुप सी में हिमाचल की सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने अपने पहले दो मैच हारने के बाद फिर से वापसी करते हुए आगे के तीन मैच जीतकर नॉकआउट के लिए क्वालिफाई किया है। 

विज्ञापन
Himachal's senior women's cricket team will play pre-quarterfinals with Goa
हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर महिला क्रिकेट टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने बीसीसीआई टी-20 नॉकआउट के क्वालिफाई कर लिया है। टीम 28 अप्रैल को सूरत के सीके पिथावाला स्टेडियम में गोवा के साथ प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी। सीनियर टी-20 प्रतियोगिता के एलीट ग्रुप सी में हिमाचल की सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने अपने पहले दो मैच हारने के बाद फिर से वापसी करते हुए आगे के तीन मैच जीतकर नॉकआउट के लिए क्वालिफाई किया है।

विज्ञापन


एचपीसीए के क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन आरपी सिंह ने बताया कि हिमाचली खिलाड़ियों ने अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद कर्नाटक, दिल्ली और चंडीगढ़ की टीमों को पराजित किया है। यह हिमाचल के गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हिमाचली सीनियर महिला टीम की खिलाड़ी गोवा के साथ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर अपना सफर जारी रखेगी और विजेता बनेगी। टीम सूरत पहुंच चुकी है और अगले दो दिन मैच के लिए अभ्यास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed