{"_id":"607d876619f90106544b7da7","slug":"himachal-s-second-toll-plaza-starts-at-kalka-shimla-fourelane","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला फोरलेन पर हिमाचल का दूसरा टोल प्लाजा शुरू, जेब ढीली कर सुहाने सफर पर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला फोरलेन पर हिमाचल का दूसरा टोल प्लाजा शुरू, जेब ढीली कर सुहाने सफर पर निकले लोग
Mon, 19 Apr 2021 07:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Apr 2021 07:06 PM IST
सार
टोल प्लाजा पर चार लेन फास्टटैग की हैं। एक लेन उन वाहनों के लिए कुछ समय तक रहेगी, जिन पर फास्टटैग का स्टिकर तो लगा था, लेकिन फास्ट टैग में पैसे नहीं थे, उन वाहनों का फास्ट टैग रिचार्ज भी किया गया।
विज्ञापन
कालका-शिमला फोरलेन पर टोल प्लाजा शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कालका-शिमला फोरलेन हाईवे पर हिमाचल प्रदेश का दूसरा टोल प्लाजा शुरू हो गया है। पर्यटक और अन्य लोग सोमवार को अपनी जेब ढीली कर शिमला के सुहाने सफर पर निकले। परवाणू से चंबाघाट तक पहले फेस के तहत सनवारा में नवनिर्मित टोलप्लाजा का शुभारंभ सोमवार सुबह आठ बजे एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रोजेक्ट निदेशक एसके शर्मा ने किया। टोल प्लाजा पर कार्यरत कोरल कंपनी के सीजीएम दुर्गेश टाक विशेष रूप से उपस्थित रहे। दुर्गेश टाक ने टोल प्लाजा की शुरुआत कालका से शिमला जा रहे बिलासपुर के दंपती की निजी कार में पूजा-अर्चना कर की।
विज्ञापन
कार मालिक अमित कुमार को दुर्गेश ने सौ रुपये शगुन के रूप में भेंट किए। कार के आगे नारियल भी फोड़ा। एनएचएआई ने टोल प्लाजा को राजस्थान के उदयपुर की कोरल एसोसिएशन कंपनी को टेंडर अवार्ड किया है। कंपनी ने शनिवार से कार्यभार संभाल लिया था। सोमवार से टोल शुरू होने के बाद वाहनों से टोल काटना शुरू कर दिया। इस दौरान एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक एसके शर्मा, आरके यादव, दिनेश पुनिया, ग्रिल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह, संदीप तोमर, जितेंद्र सिंह, प्रवीण पांडे, अविनाश नाईक, एलटी नाईक, संजय और रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुछ समय तक एक कैश लेन, 285 का बनेगा पास
टोल प्लाजा पर चार लेन फास्टटैग की हैं। एक लेन उन वाहनों के लिए कुछ समय तक रहेगी, जिन पर फास्टटैग का स्टिकर तो लगा था, लेकिन फास्ट टैग में पैसे नहीं थे, उन वाहनों का फास्ट टैग रिचार्ज भी किया गया। जिन्होंने अभी तक फास्ट टैग की सुविधा नहीं ली है, उनके लिए टोल पर फास्टटैग बनाने की सुविधा दी गई है। टोल प्लाजा शुरू होने से इसके दोनों ओर बीस किमी में रहने वालों के 285 रुपये में पास बनेंगे। अन्य लोगों को अपनी जेब ढीली करनी होगी।
विज्ञापन