{"_id":"626fa1915c3e186f885bce9a","slug":"himachal-s-retired-ias-tarun-kapoor-appointed-as-advisor-to-prime-minister-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: हिमाचल के सेवानिवृत्त आईएएस तरुण कपूर प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति: हिमाचल के सेवानिवृत्त आईएएस तरुण कपूर प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार नियुक्त
Mon, 02 May 2022 07:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 May 2022 07:08 PM IST
सार
तरुण कपूर कुछ समय पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। प्रधानमंत्री कार्यालय में इस नियुक्ति से हिमाचल प्रदेश का कद बढ़ा है। दो वर्षों के लिए तरुण कपूर को प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सेवानिवृत आईएएस तरुण कपूर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस (सेवानिवृत्त) तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। दो वर्षों के लिए इनकी नियुक्ति की गई है। नवंबर 2021 में तरुण कपूर भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय से बतौर सचिव सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
वर्ष 1987 के आईएएस कैडर के अधिकारी तरुण कपूर राजधानी शिमला से संबंध रखते हैं। बीते कई वर्षों से यह भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे। प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, वन, शहरी विकास जैसे विभागों में सेवाएं दे चुके हैं। उपायुक्त शिमला के पद पर भी तरुण कपूर सेवाएं दे चुके हैं। हिमाचल कैडर से पहली बार किसी आईएएस अधिकारी को प्रधानमंत्री के सलाहकार के पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन