फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Weather Forecast Today: Shimla is the hottest, Manali, Kangra, Una, Dharamshala Mausam News

Himachal Weather: रोहतांग में हुई बर्फबारी, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड, हिमाचल में भीषण शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

Mon, 16 Dec 2024 11:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Dec 2024 11:02 PM IST
सार

Weather in Himachal Today IMD Update : हिमाचल में दिसंबर में मौसम में अजब बदलाव हुआ है। पहाड़ों में रात का मौसम गर्म और मैदानों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए प्रदेश में भीषण शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Weather Forecast Today: Shimla is the hottest, Manali, Kangra, Una, Dharamshala Mausam News
ठोस बर्फ में तबदील हुआ राशेल नाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में रोज बदल रहे मौसम के मिजाज के बीच सोमवार को रोहतांग दर्रे में बर्फबारी हुई। कोकसर और ग्रांफू में फाहे गिरे। जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में दिन को मौसम साफ रहा और धूप खिली। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए प्रदेश में भीषण शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर के कुछ क्षेत्रों में भीषण शीतलहर का असर रहा। एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। कहीं भी बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं जताई गई है।
विज्ञापन

सोमवार को शाम ढलते ही मैदानी जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और ऊना के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। ऊना, ताबो, कुकुमसेरी, बरठीं और समदो में रविवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर कुल्लू में भी पड़ा है। जिले में ठंड का असर बढ़ गया है। चंबा के चुराह, पांगी और भरमौर के ऊपरी इलाकों में कड़ाके की ठंड से सड़क पर बहने वाला पानी भी जमने लगा है। इससे सुबह के समय वाहनों के माध्यम से आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। उधर, दिन में धूप खिलने और मौसम साफ रहने से कुफरी, नारकंडा, भरमौर में भी रात का तापमान बढ़ा है। सोमवार को धर्मशाला में अधिकतम तापमान 24.6, सोलन में 24.5, हमीरपुर में 23.8, नाहन में 23.0, बिलासपुर में 22.9, कांगड़ा में 22.6, मंडी में 22.4 और ऊना में 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में आठ साल बाद दर्ज हुआ सबसे ज्यादा न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में आठ साल बाद न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज हुआ। रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज हुआ। शनिवार को पारा 12 डिग्री रहा था। इससे पहले वर्ष 2016 में दिसंबर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज हुआ। 2017 से 2023 तक न्यूनतम तापमान में अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई। जबकि मैदानी जिलों में रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन

कल्पा में 33, शिमला में 7 साल बाद अधिकतम तापमान ने छुड़ाए पसीने
जनजातीय क्षेत्र कल्पा में 33 और राजधानी शिमला में सात साल बाद अधिकतम तापमान ने पसीने छुड़ा दिए। कल्पा में दिसंबर 1991 में अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को अधिकतम पारा 18.9 डिग्री रहा। शिमला में दिसंबर 2017 में अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री रहा था। अब सोमवार को पारा 21.0 डिग्री रहा।

क्षेत्र  न्यूनतम तापमान
ताबो -10.6
कुकुमसेरी -7.1
समदो -3.8
ऊना -0.7
बरठीं -0.2
भुंतर 0.0
कल्पा 0.6
हमीरपुर 0.7
सोलन 1.6
मंडी  1.9
बिलासपुर 2.4
चंबा 2.5
कांगड़ा 3.5
धर्मशाला 4.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed