फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's IIIT: Lakhs package to all the trainees of the fourth batch

हिमाचल के ट्रिपल आईटी का डंका: चौथे बैच के सभी प्रशिक्षुओं को लाखों का पैकेज

Fri, 11 Mar 2022 12:13 PM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Mar 2022 12:13 PM IST
सार

देश के नामी शिक्षण संस्थानों में शुमार ऊना स्थित ट्रिपल आईटी में चौथे बैच में तीन कोर्स में 137 प्रशिक्षु पास आउट हुए हैं। इनमें बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 50, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 55 और बीटेक आईटी के 32 प्रशिक्षु हैं। 

विज्ञापन
Himachal's IIIT: Lakhs package to all the trainees of the fourth batch
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना के चौथे बैच के सभी प्रशिक्षुओं की प्लेेसमेंट हो गई है। चौथे बैच के कुल 137 प्रशिक्षुओं को 36 नामी कंपनियों ने नौकरी की पेशकश की है। अधिकतम सालाना पैकेज 27 लाख रुपये पेश किया गया है। औसतन हर प्रशिक्षु को 8.52 लाख रुपये का पैकेज मिला है। देश के नामी शिक्षण संस्थानों में शुमार  हिमाचल के ऊना स्थित ट्रिपल आईटी में चौथे बैच में तीन कोर्स में 137 प्रशिक्षु पास आउट हुए हैं। इनमें बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 50, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 55 और बीटेक आईटी के 32 प्रशिक्षु हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि सभी प्रशिक्षु नामी कंपनियों में चयनित हो गए हैं और इन्हें अच्छा सालाना पैकेज मिल रहा है। उधर, ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो. एस सेल्वाकुमार ने बताया कि यह संस्थान के लिए गर्व की बात है कि चौथे बैच के सभी प्रशिक्षुओं की प्लेसमेंट हो गई है। बताया कि संस्थान प्रशिक्षुओं की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। प्रशिक्षुओं के बेहतरीन सुविधाओं के साथ गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है। सभी प्रशिक्षुओं की प्लेसमेंट से अभिभावकों में भी खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में आज मिलेगी डिग्री
आज भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना के में चतुर्थ दीक्षांत समारोह वर्चुअल माध्यम से करवाया जा रहा है। समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बतौर मुख्य अतिथि और केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से जुडे़ंगे। विद्यार्थियों को वर्चुअल माध्यम से ही डिग्री और मेडल प्रदान किए जाएंगे। तीन कोर्स के मेधावी अभिषेक अग्रवाल, आकाश गुप्ता और अनन्य शर्मा को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। जबकि महक कपूर, उत्कृष तिवारी और शगुन अग्रवाल को रजत पदक और पारस गुप्ता, आयुषि अग्रवाल, आनंद कुमार पांडे को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed