{"_id":"5e9b1cae8ebc3e78ba606c0a","slug":"himachal-s-first-vehicle-sanitized-tunnel-launched-at-poanta-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की पहली वाहन सैनिटाइजेशन टनल का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की पहली वाहन सैनिटाइजेशन टनल का शुभारंभ
Sat, 18 Apr 2020 08:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन टनल का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश से हिमाचल में प्रवेश करने वाला हर वाहन सैनिटाइज होगा। शनिवार को उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर स्थित गोविंदघाट बैरियर पर सैनिटाइजेशन टनल का शुभारंभ डीसी सिरमौर ने किया। यह प्रयोग सफल रहा तो हरियाणा सीमा पर बहराल और कालाअंब में भी ऐसी टनल बनेगी।
विज्ञापन
जिलाधीश डॉ. आरके परुथी ने कहा कि जिले की सीमाएं पड़ोसी राज्यों से सटी सीमाओं से जरूरी वस्तुएं वाहनों से लाई जा रही हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले सामान के साथ संक्रमण आने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए मैटेरियल सैनिटाइजेशन टनल तैयार की गई है। पड़ोसी राज्यों से आने वाला हर वाहन इसमें सैनिटाइज होगा। इसमें सोडियम हाईपोक्लोराइड एक फीसदी घोल का इस्तेमाल किया गया है। टनल में सब्जियों या खाद्य वस्तुओं पर इस दवा का स्प्रे नहीं होगा।
विज्ञापन
विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि अंतराज्यीय बैरियर होने के कारण पांवटा में वाहनों का आवागमन रहता है। अब जो भी गाड़ी प्रदेश सीमा से प्रवेश करेगी, वह सैनिटाइज होकर पहुंचेगी। इस दौरान एसपी अजय कृष्ण शर्मा, सीएमओ डॉ. केके पराशर, ज्ञान सिंह चौहान, अनिल शर्मा, एलआर वर्मा, सोमदत्त, संजय शर्मा, डॉ. अजय देयोल, जगदीश तोमर, अरविंद गुप्ता और पवन चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
15 सेकेंड में सैनिटाइज होंगे वाहन
टनल का निर्माण करवाने वाले एथेंस लाइफ साइंसेज कालाअंब के प्रबंध निदेशक अनिल शर्मा ने कहा कि मैटेरियल सैनिटाइजेशन टनल में सोडियम हाईपोक्लोराइड का प्रयोग किया जाएगा। दोनों तरफ व ऊपर की आर से वाहन सैनिटाइज होंगे। 5 से 15 सेकेंड में सैनिटाइज होने में लगेंगे। स्वचालित टनल की लागत करीब 15 लाख है। टनल में सीसीटीवी कैमरे और आईपी कैमरे लगे हैं।