फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's first traffic park will be built in Haroli, four driving training tracks will also be constructed.

Traffic Park: हरोली में बनेगा हिमाचल का पहला ट्रैफिक पार्क, चार ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक का भी होगा निर्माण

Sun, 24 Sep 2023 11:15 AM IST
Krishan Singh सुरेश बसन, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
सुरेश बसन, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Sep 2023 11:15 AM IST
सार

हरोली रामपुर पुल के नजदीक यातायात नियमों की जानकारी देने, गाड़ियों के लाइसेंस बनाने और उनकी जांच के लिए सेंसर युक्त ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal's first traffic park will be built in Haroli, four driving training tracks will also be constructed.
यातायात नियम(सांकेतिक) - फोटो : Istock

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की गृह विधानसभा हरोली में जिलावासियों के नाम बड़ी सुविधा जुड़ने जा रही है। हरोली रामपुर पुल के नजदीक यातायात नियमों की जानकारी देने, गाड़ियों के लाइसेंस बनाने और उनकी जांच के लिए सेंसर युक्त ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। प्रदेश का पहला ट्रैफिक पार्क भी यहीं बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने करीब 40 कनाल भूमि का चयन कर लिया है। ट्रैफिक पार्क करीब 12 कनाल भूमि पर बनेगा।

विज्ञापन


यहां पर बच्चे, बुजुर्ग, महिला और पुरुष सेहत लाभ के साथ-साथ यातायात नियमों की जानकारी ले पाएंगे। लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया भी इसी ट्रैक पर देखने को मिलेगी। अत्यधुनिक ट्रैक पर सेंसरयुक्त प्रक्रिया से कुशल वाहन चालक ही उत्तीर्ण होंगे। कुछ महीनों में ड्राइविंग ट्रैक का निर्माण कर लिया जाएगा। बीते दिनों एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, लोक निर्माण विभाग, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, राजस्व अधिकारी भूमि का निरीक्षण कर चुके हैं। 70 लाख रुपये जारी ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक और ट्रैफिक पार्क के लिए उपमुख्यमंत्री की ओर से लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के नाम 70 लाख रुपये की राशि जारी हो गई है। यहां प्रारंभिक चरण में ट्रैफिक पार्क निर्माण करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन



तो खत्म होगा मानवीय हस्तक्षेप
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि बहुउद्देशीय ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक बनने के बाद वाहनों की जांच से लेकर लाइसेंस बनाने तक मानवीय हस्तक्षेप लगभग खत्म होगा। ट्रैक का कंप्यूटीकृत सिस्टम एवं सेंसर युक्त उपकरण, मशीनें वाहनों के प्रदूषण, लाइफ जैसी औपचारिकताओं को स्वत: जांच करेगी। इसके अलावा इसी ट्रैक पर ऑनलाइन कैमरे, सैंसर सिस्टम लाइसेंस की प्रक्रिया को भी पुख्ता बनाएगा। ट्रैक से वाहन चालकों को समय-समय पर वाहनों में आने वाले बदलाव को लेकर भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इसे लेकर अभी डिजाइन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि नालागढ़ में भी ऐसा ड्राइविंग ट्रैक है जो निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किया है निरीक्षण
ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक और पार्क के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया है। उम्मीद है जल्द ही काम पूरा हो सकेगा।-बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, ऊना।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed