{"_id":"60af91550d7b1666b6736f2c","slug":"himachal-s-first-post-covid-center-started-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में हिमाचल के पहले पोस्ट कोविड सेंटर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में हिमाचल के पहले पोस्ट कोविड सेंटर का शुभारंभ
Thu, 27 May 2021 06:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 May 2021 06:02 PM IST
सार
प्रदेश के पहले पोस्ट कोविड केयर सेंटर में मरीजों को दिनचर्या में योग प्राणायाम, प्रोनींग व मेडिटेशन सिखाया जाएगा। मरीजों का पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, तापमान, ऑक्सीजन लेवल चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
नाहन में पोस्ट कोविड सेंटर का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में हिमाचल प्रदेश का पहला पोस्ट कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। इसका शुभारंभ गुरुवार को उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने किया। एसएफडीए हाल नाहन में शुभारंभ करने के बाद उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने आयुष विभाग और डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर 30 बेड के पोस्ट कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की है। 20 बेड जिला परिषद भवन के एसएफडीए हाल में और 10 बेड की सुविधा डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोविड निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी कई लोगों के शरीर के कई अंग सही प्रकार से कार्य नहीं कर पाते हैं। इस पोस्ट कोविड केयर सेंटर में ऐसे ही मरीजों को रखा जाएगा। आयुष विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी इसे संचालित करेगी। वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज की क्लीनिकल कमेटी द्वारा रेफर किए गए मरीजों को ही यहां भर्ती किया जाएगा। रेफर किए गए व्यक्ति के पास आरटीपीसीआर व रैट की निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। मरीज के पास छाती की एक्सरे रिपोर्ट और ब्लड रिपोर्ट होना अनिवार्य होगा। ऐसे मरीज, जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है, उन्हें इस पोस्ट कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा।
विज्ञापन
यहां पहले व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और उसे 1 सप्ताह तक पोस्ट कोविड-19 सेंटर में रखा जाएगा। जहां पर मरीज को दिनचर्या में योग प्राणायाम, प्रोनींग व मेडिटेशन सिखाया जाएगा। सभी मरीजों के दैनिक आधार पर पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, तापमान, ऑक्सीजन लेवल चेक किया जाएगा। भोजन व फल उपलब्ध करवाने के साथ दिन में दो बार मरीजों को उचित परामर्श दिया जाएगा। मनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था भी की गई है। स्वास्थ्य लाभ लेने वाले लोगों को एक किट भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें होम आइसोलेशन की पुस्तिका, दो एन95 मास्क, सैनिटाइजर व ड्राइंग किट शामिल है।
विज्ञापन